एक मंच, हर अंचल की सुनवाई 31 जनवरी को भूमि सुधार जन संवाद

एक मंच, हर अंचल की सुनवाई  31 जनवरी को भूमि सुधार जन संवाद

🟢 जमीन की हर परेशानी का समाधान एक मंच पर

31 जनवरी को दरभंगा में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद, डिप्टी CM विजय सिन्हा सुनेंगे जनता की बात


RxTv BHARAT |दरभंगा | 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरभंगा जिले के आम लोगों को जमीन से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए 31 जनवरी 2026 को लहेरियासराय स्थित ऑडिटोरियम सह आर्ट गैलरी में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे।

🔹 जन संवाद की मुख्य बातें

  • हर अंचल के लिए बनाए जाएंगे दो अलग-अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर
  • एक काउंटर पर दाखिल-खारिज, परिमार्जन व मापी से जुड़े आवेदन
  • दूसरे काउंटर पर भूमि विवाद, अतिक्रमण समेत अन्य शिकायतें
  • हर काउंटर पर दूसरे अंचल के कर्मचारी रहेंगे तैनात

🕘 समय सारिणी

  • सुबह 9 से 11 बजे: आवेदन रजिस्ट्रेशन
  • 11 बजे से 2:30 बजे: उपमुख्यमंत्री द्वारा जनसंवाद
  • 3:30 से 6 बजे: राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक

पूर्व में आवेदन दे चुके लोग यदि उसकी प्रति साथ लाते हैं, तो उनकी शिकायतों को प्राथमिकता दी जाएगी।
सभी आवेदन जन शिकायत पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे और कार्रवाई की जानकारी SMS के माध्यम से दी जाएगी।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी, विवाद कम होंगे और आम लोगों को समय पर न्याय मिलेगा।


RxTv BHARAT – Bihar National Trusted News Network
समाचार सूचना, जनहित सहयोग एवं विज्ञापन हेतु आधिकारिक संपर्क – 94728 67520


#DarbhangaNews #LandReform #VijaySinha #Jansamvad #BiharNews #RevenueDepartment #RxTvBharat

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!