भूमि सुधार जन कल्याण संवाद को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार

भूमि सुधार जन कल्याण संवाद को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार

🔴 भूमि सुधार जन कल्याण संवाद की तैयारी पूरी

🏛️ 31 जनवरी को दरभंगा में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा सुनेंगे जनता की जमीन से जुड़ी समस्याएं

  • 31 जनवरी को लहेरियासराय ऑडिटोरियम सह आर्ट गैलरी में आयोजन
  • उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे जन संवाद की अध्यक्षता
  • हर अंचल के लिए दो-दो रजिस्ट्रेशन काउंटर की व्यवस्था
  • पोलो मैदान में कुल 21 काउंटर लगाए जाएंगे

RxTv BHARAT दरभंगा: भूमि से जुड़े मामलों में आम लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से 31 जनवरी को आयोजित होने वाले भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम का आयोजन लहेरियासराय स्थित ऑडिटोरियम सह आर्ट गैलरी में किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता माननीय उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे।

जन संवाद के दौरान उपमुख्यमंत्री स्वयं आम नागरिकों की भूमि संबंधी समस्याएं सुनेंगे और संबंधित पदाधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश देंगे।

तैयारियों का जायजा:

  • जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रेड्डी ने पोलो मैदान का निरीक्षण किया
  • रजिस्ट्रेशन काउंटर समेत सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का निर्देश
  • अपर समाहर्ता (राजस्व) एवं डीसीएलआर को जिम्मेदारी सौंपी गई

उपमुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रत्येक अंचल के लिए दो-दो रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए गए हैं। पोलो मैदान में कुल 21 काउंटर स्थापित किए जाएंगे।

  • पहले काउंटर पर दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं मापी से जुड़े आवेदन
  • दूसरे काउंटर पर भूमि विवाद, अतिक्रमण एवं अन्य शिकायतों का पंजीकरण

पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक काउंटर पर दूसरे अंचल के कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि किसी भी आवेदक को आवेदन देने में कोई परेशानी न हो।

रजिस्ट्रेशन व संवाद का समय:

  • रजिस्ट्रेशन: सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक (पोलो मैदान)
  • जन कल्याण संवाद: 11:00 बजे से ऑडिटोरियम सह आर्ट गैलरी में

इस अवसर पर अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार, डीसीएलआर सदर श्री संजीत कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क श्री सत्येंद्र प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


RxTv BHARAT – Bihar National Trusted News Network
प्रशासन | जनसंवाद | जनहित समाचार

#BhoomiSudharSamvad #DarbhangaNews #VijaySinha
#LandReformsBihar #JanKalyanSamvad #RxTvBharat

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!