उप-मुख्यमंत्री को ज्ञापन: दरभंगा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर सख्त कार्रवाई की मांग

🔴उप-मुख्यमंत्री को ज्ञापन: दरभंगा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर सख्त कार्रवाई की मांग
- 20 सूत्री सदस्य अंकुर गुप्ता ने उप-मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
- खुले में मांस-मछली-अंडा बिक्री से स्वास्थ्य पर खतरे का हवाला
- नगर निगम और प्रशासन से तत्काल सख्ती की मांग
RxTv BHARAT : दरभंगा शहर में खुलेआम मांस, मछली और अंडा बिक्री के खिलाफ आवाज बुलंद हुई है।
20 सूत्री जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति, दरभंगा के सदस्य अंकुर गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री सह मंत्री राजस्व विभाग बिहार सरकार श्री विजय कुमार सिन्हा को ज्ञापन सौंपकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि दरभंगा के कई व्यस्त इलाकों में बिना स्वच्छता मानकों के सड़क किनारे खुले में मांस व मछली की बिक्री की जा रही है।
इससे दुर्गंध फैलती है, गंदगी बढ़ती है और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है।
खासतौर पर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अंकुर गुप्ता ने कहा है कि खुले में मांस बिक्री
स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा नियमों का सीधा उल्लंघन है। इससे शहर की सुंदरता और पहचान भी प्रभावित हो रही है।
साथ ही आवारा पशुओं की संख्या बढ़ने से
यातायात और जनसुरक्षा पर भी खतरा उत्पन्न हो रहा है।
उन्होंने नगर विकास विभाग से मांग की है कि नगर निगम के माध्यम से ऐसे दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें केवल लाइसेंस प्राप्त और निर्धारित स्थानों पर ही
मांस-मछली बिक्री की अनुमति दी जाए।
साथ ही नियमित जांच, जुर्माना और आवश्यकता पड़ने पर लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी अपनाई जाए।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में जनस्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है।
उप मुख्यमंत्री से शहरवासियों के हित में त्वरित हस्तक्षेप की अपील की गई है।
—
#Darbhanga #DarbhangaNews #BiharNews #OpenMeatSale #PublicHealth
#CleanCity #UrbanDevelopment #RxTvBharat


