🔴 LATEST NEWS
दरभंगा लूटकांड में 13.615 किलो धातु और 3.50 लाख बरामद, एक गिरफ्तारदरभंगा सदर अस्पताल का DM ने किया औचक निरीक्षण, जटिल प्रसव पर बड़ा निर्देशदरभंगा छठ घाटों का निरीक्षण प्रभारी मंत्री ने तैयारियों का लिया जायजाBihar School Holiday List 2027: बिहार के स्कूलों में 60 दिन की छुट्टीदरभंगा में छठ की तैयारी तेज, DM ने हराही पोखर का किया निरीक्षणदरभंगा में चार नई श्रम संहिताओं पर प्रशिक्षण, श्रमिकों के अधिकारों की जानकारीदरभंगा में 23,301 नए राशन कार्ड वितरित, सभी 18 प्रखंडों के लाभुकों को मिला लाभदरभंगा SSP का APM थाना में औचक निरीक्षण, लंबित कांडों और अपराध नियंत्रण पर सख्त निर्देश

स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र प्रस्ताव पर बैठक

IMG-20260203-WA0004

स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र प्रस्ताव पर बैठक

जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों से लिया गया सुझाव

RxTv BHARAT | दरभंगा | 02 फरवरी, 2026

बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केंद्रों के प्रस्ताव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र प्रस्ताव पर बैठक

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन पूर्ण कर लिया गया है। इसके बाद भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व से अनुमोदित मतदान केंद्रों की स्थिति से सभी उपस्थित प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया।

पूर्व से अनुमोदित मतदान केंद्र
▪ दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: 34 मतदान केंद्र
▪ दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 32 मतदान केंद्र

निर्वाचकों के आँकड़ों की जानकारी देते हुए बताया गया कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 34,602 निर्वाचक हैं, जिनमें 25,096 पुरुष, 9,505 महिला एवं 04 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2,901 मतदाता हैं, जिनमें 2,228 पुरुष एवं 673 महिला मतदाता सम्मिलित हैं।

सहायक मतदान केंद्र का प्रस्ताव
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अधिकतम 1400 निर्वाचकों के मानक के अनुसार 1400 से अधिक मतदाताओं वाले 09 मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं।
मतदाताओं की सुविधा एवं सुचारु निर्वाचन प्रक्रिया हेतु 09 सहायक मतदान केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।

प्रस्तावित सहायक मतदान केंद्रों के गठन के उपरांत दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 34 मूल मतदान केंद्र एवं 09 सहायक मतदान केंद्र प्रस्तावित हैं।
वहीं दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 32 मूल मतदान केंद्र यथावत रहेंगे।

स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र प्रस्ताव पर बैठक

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि प्रस्तावित सहायक मतदान केंद्रों का गठन भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग के दिशा-निर्देशों के पूर्ण अनुरूप है, जिस पर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की सहमति अपेक्षित है।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि राहुल कुमार कर्ण, मुकेश कुमार पासवान, संदीप कुमार चौधरी, जवाहरलाल शर्मा, दिनेश कुमार राम, मुकुंद चौधरी, अशोक नायक, गगन कुमार झा, सीताराम चौधरी, देवेंद्र कुमार झा, बसंत कुमार झा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

RxTv BHARAT – Bihar National Trusted News Network
निष्पक्ष • विश्वसनीय • जनहित

#MLCElection #DarbhangaElection #GraduateConstituency #TeacherConstituency #ElectionNews #RxTvBharat

शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News