दरभंगा पुलिस : बीते 24 घंटे की बड़ी कार्रवाई 14 गिरफ्तारी | NBW निष्पादन | भारी मात्रा में शराब बरामद

RxTv BHARAT | Bihar Trusted News Network
🚔 दरभंगा पुलिस : बीते 24 घंटे की बड़ी कार्रवाई
⚖️ 14 गिरफ्तारी | NBW निष्पादन | भारी मात्रा में शराब बरामद
RxTv BHARAT :
दरभंगा जिला अंतर्गत दिनांक 03 फरवरी 2026 को विगत 24 घंटे के दौरान दरभंगा पुलिस द्वारा
विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं
अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की गई।
📊 प्रमुख उपलब्धियाँ (24 घंटे में) :
- कुल गिरफ्तार अभियुक्त : 14
- जेल भेजे गए अभियुक्त : 14
- जब्त वाहन : 01 ट्रक, 01 स्कॉर्पियो
- शराब / नशीले पदार्थ की बरामदगी :
- देशी शराब – 413.2 लीटर
- विदेशी शराब – 3470.12 लीटर
- निष्पादित जमानतीय वारंट : 41
- निष्पादित अजमानतीय वारंट : 26
- निष्पादित कुर्की : 03
- चरित्र सत्यापन : 58
- पासपोर्ट सत्यापन : 27
- वाहन जांच से वसूला गया जुर्माना : ₹ 2,45,000/-
📌 NBW वारंटियों पर कार्रवाई :
माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW के आलोक में राजकिशोर सहनी, सुरेश सहनी एवं लालबाबू राउत (तीनों साकिन जयंतीपुर, थाना बहेड़ा) को
बहेड़ा थाना द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया गया।
📌 सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या 38/26 :
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कमतौल के नेतृत्व में
धारा 109 BNS के अंतर्गत 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, साथ ही एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया।
🚫 अवैध शराब के विरुद्ध सख्त अभियान :
कोतवाली, पतोर एवं हायाघाट थाना क्षेत्रों में
अलग-अलग कार्रवाई के तहत देशी व विदेशी शराब की बरामदगी की गई।
दरभंगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब, अपराधियों एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध
सख्त और निरंतर अभियान आगे भी जारी रहेगा।
📞 आपात स्थिति :
किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर संपर्क करें।
दरभंगा पुलिस आपकी सेवा व सुरक्षा में सदैव तत्पर।
#RxTvBharat #DarbhangaPolice #PoliceAction
#NBWExecution #IllegalLiquor #LawAndOrder
#BiharPolice #DarbhangaNews


