सीएम नीतीश कुमार ने किया PMCH का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये आदेश

सीएम नीतीश कुमार ने किया PMCH का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये आदेश

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पीएमसीएच का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सीएम ने रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में बनी स्वास्थ्य सुविधाओं और कार्यों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया कि रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में वर्ल्ड क्लास सीटी स्कैन, एमआरआई मशीनों के अलावा हर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवनिर्मित आपातकालीन भवन के शिशु विभाग में उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य सुविधाओं का भी सीएम नीतीश ने निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने एनआईसीयू (निओनेटिकल इंटैन्सिव केयर यूनिट) वार्ड, नर्स स्टेशन समेत अन्य सुविधाओं का जायजा लिया.

अधिकारियों से सीएम नीतीश ने ली जानकारी

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में चल रहे पुनर्विकास और निर्माणाधीन कार्यों का भी जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पटना मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के बारे में तमाम जानकारियां ली. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि पुनर्विकास कार्य के तहत पीएमसीएच को 5462 बेड की क्षमता के रूप में विस्तार कर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. मरीजों के लिए वर्ल्ड क्लास मेडिकल सुविधा भी सुनिश्चित कराई जा रही है.

अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने क्या दिया आदेश?

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा के अंदर काम पूरा कराएं. निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए काम को पूरा और मेडिकल सुविधाओं को आधुनिक बनाने के साथ ही यहां डॉक्टरों के रहने की सुविधा भी सुनिश्चित कराएं.

सीएम नीतीश कुमार ने यह भी आदेश दिया कि पीएमसीएच में आने वाले मरीजों को किसी भी तरह की कठिनाई न हो, उन्हें अत्याधुनिक मेडिकल सुविधा और समय से इलाज मिल सके इसका विशेष रूप से ख्याल रखें.

स्टूडेंट्स को लेकर सीएम ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएमसीएच में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ के लिए जो रहने की व्यवस्था की जाएगी, उसका निर्माण भी बेहतर ढंग से और तेजी से पूरा कराएं. पीएमसीएच को 5462 बेड की क्षमता के रूप में डेवलप किया जा रहा है. यहां अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाओं की सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं.

Also Read: बिहार के इन 12 जिलों में घने कुहासे का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

The post सीएम नीतीश कुमार ने किया PMCH का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये आदेश appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!