Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला नगर परिषद चाईबासा अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों द्वारा जमा किए गए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गयी. निर्वाची पदाधिकारी एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो ने सभी उम्मीदवारों की मौजूदगी में उनके नामांकन पत्रों की जांच की. किसी की ओर से किसी तरह का कोई ऑब्जेक्शन नहीं किया गया. एसडीओ ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 11 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था. सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए. मौके पर चुनाव ऑब्जर्वर एजाज अनवर के अलावा अन्य पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी उम्मीदवार और उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बताया गया कि चुनाव के लिए सभी नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गयी. जिसमें सभी नामांकन पत्र सही पाए गए हैं. 6 फरवरी को इच्छुक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे. अगर कोई उम्मीदवार नाम वापस नहीं लेते हैं तो उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी.
अध्यक्ष पद पर ये हैं चुनाव मैदान में
झामुमो समर्थित प्रत्याशी नितिन प्रकाश
भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश खिरवाल
कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राधा मोहन बनर्जी
अनूप कुमार सुल्तानिया
देवी शंकर दत्त
सुनील प्रसाद साव
मुकेश कुमार
नितेश दोदराजका
मोहम्मद सलीम
फैयाज खान
रूही खातून
इसे भी पढ़ें:
रमा खलखो से ज्यादा अमीर रोशनी खलखो, किस पर कितना केस?
राजनीतिक कुनबा बढ़ाने में जुटे झारखंड के दिग्गज! पति, पत्नी, बेटा मैदान में
The post चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के सभी उम्मीदवारों के नामांकन वैध, 11 लोगों के बीच जंग appeared first on Prabhat Khabar.





