बंगाल को लेकर चुनाव आयोग में बड़ी बैठक आज, मनोज कुमार कोलकाता से दिल्ली पहुंचे

बंगाल को लेकर चुनाव आयोग में बड़ी बैठक आज, मनोज कुमार कोलकाता से दिल्ली पहुंचे

SIR in Bengal: कोलकाता: बंगाल में SIR से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के कई आदेशों के बाद बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल सोमवार रात दिल्ली के लिए रवाना हो गए. वह मंगलवार को राष्ट्रीय चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ से मुलाकात करेंगे, जहां SIR प्रक्रिया की अंतिम सूची के प्रकाशन पर चर्चा होने की संभावना है. माना जा रहा है कि आयोग की पूर्ण पीठ बंगाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ बंगाल में विधानसभा चुनावों की तरीख पर भी चर्चा कर सकते हैं.

14 फरवरी को फाइनल लिस्ट आना संभव नहीं

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले पीठ ने सोमवार को मतदाता सूची संबंधी मामले की सुनवाई के दौरान कई आदेश जारी किए. अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी को प्रकाशित होनी थी. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने 14 फरवरी के बाद जांच के लिए सात दिनों का विस्तार देने का आदेश दिया है. स्वाभाविक रूप से अब 14 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करना संभव नहीं है.

21 फरवरी के बाद ही आयेगी लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट ने 21 तारीख तक जांच-पड़ताल का समय दिया है. ऐसे में अंतिम मतदाता सूची 21 फरवरी के बाद ही प्रकाशित हो सकती है. लेकिन अंतिम मतदाता सूची कब प्रकाशित हो सकती है. उस पर दिल्ली जाते समय सीईओ मनोज अग्रवाल को कोलकाता हवाई अड्डे जब पूछा गया तो वो समय को लेकर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया.

28 फरवरी तक पूरा हो सकता है SIR

क्या 28 फरवरी तक फाइनल वोटर लिस्ट आ जायेगी, पत्रकारों के इस सवाल पर सीईओ ने दृढ़ता से कहा- क्यों नहीं? काम जारी है. सूक्ष्म पर्यवेक्षक मदद करेंगे. उन्होंने बताया कि सीईओ का कार्यालय 28 फरवरी तक अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने के लिए काम कर रहा है. न केवल अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हो रही है, बल्कि बंगाल में विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं. यदि अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित नहीं होती है, तो चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की जा सकती.

Also Read: वंदे भारत स्लीपर में यात्रियों को मिलने लगा मांसाहार, सामने आयी मेनू की पूरी लिस्ट

The post बंगाल को लेकर चुनाव आयोग में बड़ी बैठक आज, मनोज कुमार कोलकाता से दिल्ली पहुंचे appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!