दरभंगा बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय के नए भवन को लेकर बड़ा अपडेट, DM ने स्थल का किया निरीक्षण
दरभंगा | 11 फरवरी 2026 :
- बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय के नए भवन निर्माण स्थल का निरीक्षण
- भूमि के समुचित एवं पूर्ण उपयोग का निर्देश
- भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर भवन योजना तैयार करने को कहा
- पार्किंग, हरित क्षेत्र और नागरिक सुविधाओं पर विशेष जोर
दरभंगा जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने आज बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय के नए भवन निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि भवन निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का समुचित एवं पूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी हिस्से को बेकार न छोड़ा जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि भवन निर्माण की योजना इस प्रकार तैयार की जाए जिससे भविष्य की प्रशासनिक आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा जा सके। उन्होंने परिसर में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था, आम नागरिकों के बैठने की सुविधा, हरित क्षेत्र के विकास एवं आम लोगों के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को शामिल करने का निर्देश दिया।
श्री कौशल कुमार ने कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पूर्व सभी तकनीकी एवं प्रशासनिक औपचारिकताओं को समय पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि यह भवन क्षेत्र के आम नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अश्वनी कुमार, राजस्व पदाधिकारी श्री संजय कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय का नया भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिससे आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही परिसर में कम समय में सुगमता से प्राप्त हो सकेगा।
Darbhanga News, Bahadurpur Block Office, DM Kaushal Kumar, Bihar Infrastructure, Block Office Building, Govt Development
#DarbhangaNews #Bahadurpur #BiharNews #GovtDevelopment #BlockOffice #LatestNews #RxTvBHARAT




