दरभंगा LNMU रिजल्ट मामला, MSU का सख्त अल्टीमेटम

दरभंगा LNMU रिजल्ट मामला, MSU का सख्त अल्टीमेटम

LNMU रिजल्ट धांधली के खिलाफ MSU का डेटा सेंटर पर धावा, उग्र आंदोलन की चेतावनी

दरभंगा | 11 फरवरी 2026 :

  • LNMU रिजल्ट गड़बड़ी के खिलाफ MSU का जोरदार प्रदर्शन
  • विश्वविद्यालय स्थित डेटा सेंटर का घंटों घेराव
  • चार जिलों के लाखों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप
  • मांगें नहीं मानी गईं तो तालाबंदी और उग्र आंदोलन की चेतावनी

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में परीक्षा परिणामों में लगातार हो रही गड़बड़ियों और डेटा सेंटर की मनमानी के खिलाफ मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU) ने निर्णायक संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है। बुधवार को एमएलएसएम कॉलेज प्रभारी रोहित मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों आक्रोशित छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित डेटा सेंटर का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

आंदोलन के दौरान MSU के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अनिश चौधरी, विश्वविद्यालय महासचिव आदर्श मिश्रा, संगठन मंत्री कृष्ण मोहन झा, दरभंगा जिला कॉलेज प्रभारी प्रतिक सत्संगी एवं मधुबनी जिला अध्यक्ष अंकित आजाद ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि LNMU के अंतर्गत आने वाले दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय जिलों के लाखों छात्रों का भविष्य इस कथित भ्रष्ट डेटा सेंटर के कारण खतरे में है।

दरभंगा LNMU रिजल्ट मामला, MSU का सख्त अल्टीमेटम

नेताओं ने आरोप लगाया कि यह डेटा सेंटर छात्रों के लिए सुविधा नहीं बल्कि मानसिक प्रताड़ना का केंद्र बन चुका है। कई मामलों में उपस्थित छात्रों को अनुपस्थित (Absent) दिखा दिया गया है, वहीं कई कॉलेजों का पूरा रिजल्ट पेंडिंग कर दिया गया है, जिससे गरीब और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र गंभीर संकट से जूझ रहे हैं।

एमएलएसएम कॉलेज प्रभारी रोहित मिश्रा ने कहा कि डेटा सेंटर द्वारा रिजल्ट के साथ की जा रही धांधली एक सोची-समझी साजिश प्रतीत होती है। उन्होंने मांग की कि डेटा सेंटर की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और सभी त्रुटिपूर्ण रिजल्ट अविलंब सुधारे जाएं।

मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो पूरे विश्वविद्यालय में तालाबंदी की जाएगी। नेताओं ने स्पष्ट किया कि छात्र अब केवल आश्वासनों से संतुष्ट नहीं होंगे और ठोस कार्रवाई चाहते हैं।

आंदोलन में गोपाल भगत, सत्यम सुमन, शिवम झा, राजनिश कुमार, अमरेश कश्यप, कमलेश कुमार, विवेक कुमार, शिवम ठाकुर, प्रशांत मैथिल, अंकित झा सुमित सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


LNMU News, LNMU Result Scam, Mithila Student Union, MSU Protest,
Darbhanga University News, Bihar Education News

#LNMU #MSUProtest #DarbhangaNews #BiharEducation
#StudentProtest #ResultScam

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!