Bihar Board Exam 2026: 63 केंद्रों पर सख्त निगरानी
17–25 फरवरी | दो पालियों में परीक्षा | CCTV अनिवार्य
- एडीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में केंद्राधीक्षकों की ब्रीफिंग
- 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक सैद्धांतिक परीक्षा
- 63 परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त व्यवस्था
- सुबह 7 बजे सभी कर्मियों की अनिवार्य उपस्थिति
RxTvBHARAT :
दरभंगा, 14 फरवरी 2026 :- वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 को स्वच्छ, कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रेक्षागृह दरभंगा में अपर जिला दंडाधिकारी श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में सभी केंद्राधीक्षक, स्टेटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को विस्तृत ब्रीफिंग दी गई।
परीक्षा 17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से 12:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 02:00 बजे से 05:15 बजे तक संचालित की जाएगी।
जिले में कुल 63 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला मुख्यालय में 49, बेनीपुर में 05 एवं बिरौल अनुमंडल मुख्यालय में 09 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
परीक्षा अवधि में केवल अधिकृत कर्मियों को ही परीक्षा केंद्र परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी। सभी केंद्राधीक्षक, वीक्षक एवं कर्मियों को प्रत्येक परीक्षा तिथि पर सुबह 07:00 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।
हर परीक्षा केंद्र के बाहर एवं आवश्यक स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे ताकि पारदर्शिता एवं निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
यदि किसी केंद्राधीक्षक को दुर्घटना या गंभीर बीमारी जैसे वैध कारणों से कार्य करने में असमर्थता हो, तो इसकी तत्काल सूचना जिला प्रशासन को देनी होगी, ताकि वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके।
सभी केंद्राधीक्षक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा जारी परीक्षा संचालन मार्गदर्शिका का अक्षरशः पालन करते हुए परीक्षा संचालन सुनिश्चित करेंगे।
📢 सूचना | सहयोग | विज्ञापन हेतु संपर्क करें
📞 9472867520
Bihar Board Exam 2026, Darbhanga Exam Update, Secondary Exam Bihar, Bihar Education News, Exam Security Arrangement, CCTV Exam Center, RxTvBHARAT
#RxTvBHARAT #BiharBoardExam #DarbhangaNews #EducationNews #Exam2026 #BoardExamUpdate #BiharEducation #CCTVMonitoring #BreakingNews #IndiaEducation




