दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज में मिला छात्र का शव, बिहार का रहनेवाला था लड़का

दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज में मिला छात्र का शव, बिहार का रहनेवाला था लड़का

Durgapur News: दुर्गापुर : दुर्गापुर मेडिकल कॉलज में एक छात्र का शव बरामद किया गया है. निजी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के बाथरूम से मेडिकल छात्र का शव बरामद किया गया. मृतक द्वितीय वर्ष का छात्र बताया जा रहा है. कुछ दिनों पहले भी मेडिकल की एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी थी. इस बार भी घटना उसी कॉलेज में घटी है. पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है.

अब तक मौत के कारण स्पष्ट नहीं

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शनिवार रात छात्रावास के बाथरूम से द्वितीय वर्ष की मेडिकल छात्र का शव बरामद किया. मृतक का नाम लावण्या प्रताप है. वह 22 वर्ष का बताया जा रहा है. मेडिकल का छात्र बिहार के पटना का रहनेवाला है. पुलिस ने उसकी मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस मौत को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है. हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही करणों का पता चल पायेगा.

पटना का रहनेवाला है छात्र

जानकारी के अनुसार शहर के आईक्यू सिटी मेडिकल कॉलेज में रहस्यमय तरीके से मेडिकल का छात्र लावण्य प्रताप ( 22) का हॉस्टल के बाथरूम में झूलता शव मिलने से सनसनी फैल गई है. मृतक लावण्य प्रताप बिहार के पटना के भोला रोड निवासी अनिल कुमार का पुत्र बताया गया. लावण्य के पिता अनिल कुमार पटना के सरकारी कालेज के प्राचार्य के पद पर कार्यरत है. उनका पुत्र लावण्य प्रताप दुर्गापुर की आईटी सिटी मेडिकल कॉलेज का छात्र था. शनिवार मध्य रात को हॉस्टल के अन्य सहयोगियों से सूचना मिली. वार्षिक परीक्षा में प्रोजेक्ट विषय में अच्छा अंक न मिलने से उस विषय का दोबारा जांच का आवेदन किया गया था. उससे ज्यादा कुछ नहीं पता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा .

बेहतर अंक नहीं मिला था

इस वर्ष वार्षिक परीक्षा में बेहतर अंक लावण्य को नहीं मिली थी. शनिवार देर रात हॉस्टल के कमरे के शौचालय गया था. काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर सहयोगियों को संदेह होने पर सूचना पुलिस को दी. पुलिस घटना स्थल पहुंची एवं बाथरूम का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया. जहां लावण्य का झूलता शव देख सभी दंग रह गए. रविवार दोपहर डिप्टी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में शव का अंतः परीक्षण किया गया. तत्पश्चात् शव को आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया. खबर पाकर रविवार सुबह पिता अनिल कुमार सहित रिश्तेदार दुर्गापुर पहुंचे. पिता अनिल राय ने बताया कि मौत के कारणों की जानकारी नहीं है.

पहले भी यह कॉलेज रहा है चर्चा में

10 अक्टूबर को इसी मेडिकल कॉलेज के बाहर जंगल में एक मेडिकल छात्र पर दूसरी वर्ष की छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा. उसे उसी दिन अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने घटना की जांच के बाद कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें से पांच दुर्गापुर स्थित मेडिकल कॉलेज के पास के एक गांव के युवक थे. एक आरोपी लड़की का सहपाठी था, जिसके साथ वह उस दिन मेडिकल कॉलेज के बाहर गया था. ये सभी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं. इस घटना के बाद उसी कॉलेज के एक छात्र का शव एक बार फिर बरामद हुआ.

Also Read: चुनाव आयोग और बंगाल सरकार के बीच लेटर वार जारी, सीईओ ने लिखा एक और पत्र

The post दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज में मिला छात्र का शव, बिहार का रहनेवाला था लड़का appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!