दरभंगा में महिला ने लगाया पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप | SSP से जांच की मांग

दरभंगा में महिला ने लगाया पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप | SSP से जांच की मांग

दरभंगा में महिला ने पुलिस प्रताड़ना का लगाया आरोप, वरीय पुलिस अधीक्षक को सौंपा आवेदन

दरभंगा: जिले की एक महिला ने पुलिस द्वारा कथित प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

आवेदन के अनुसार, शबाना खातून, पति मो० अनवर नदाफ, ग्राम- परड़ी, पोस्ट- सोनकी पंचायत बरूआरा, थाना- पेचला, जिला- दरभंगा की स्थायी निवासी हैं। उन्होंने बताया कि दिनांक 04 जनवरी 2026 को दरभंगा एयरपोर्ट के समीप उनका बैग छिनतई की घटना में चोरी हो गया था।

महिला का आरोप है कि 02 फरवरी 2026 को थाना पर बुलाकर सदर थाना प्रभारी द्वारा उन्हें डांट-फटकार एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। साथ ही एसएचओ एवं संबंधित पदाधिकारियों द्वारा कथित रूप से कैमरा फुटेज की जांच किए बिना ही हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया गया।

आवेदिका ने यह भी आरोप लगाया है कि एक अधिकारी द्वारा उन्हें अलग स्थान पर ले जाकर गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि वे किसी तरह वहां से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकीं।

आवेदन में वरीय पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारियों पर विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की गई है।

दिए गए ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना को जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए यथाशीघ्र प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है।


RxTv BHARAT
बिहार की भरोसेमंद राष्ट्रीय न्यूज़ नेटवर्क


#Darbhanga #BiharNews #PoliceComplaint #SSPDarbhanga
#MahilaSuraksha #PoliceHarassment
#JusticeForWomen #DarbhangaAirport
#BiharPolice #जन_शिकायत #महिला_उत्पीड़न
#RxTvBharat

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!