बाल विवाह पर कानून का सख्त संदेश कोर्ट परिसर से जागरूकता रैली

बाल विवाह पर कानून का सख्त संदेश  कोर्ट परिसर से जागरूकता रैली

RxTv BHARAT | दरभंगा | 17 फरवरी 2026

बाल विवाह पर कानून का सख्त संदेश

कोर्ट परिसर से जागरूकता रैली • 1098 हेल्पलाइन से तुरंत शिकायत करें

 

  • ✔️ सौ दिवसीय “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के तहत रैली
  • ✔️ लड़कों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष, लड़कियों की 18 वर्ष अनिवार्य
  • ✔️ सूचना के लिए Child Helpline 1098 व NALSA 15100 जारी

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव के मार्गदर्शन में सौ दिवसीय “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से ए.डी.आर. भवन, व्यवहार न्यायालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई।

बाल विवाह पर कानून का सख्त संदेश  कोर्ट परिसर से जागरूकता रैली

रैली में लीगल एड डिफेंस काउंसिल, सहायक अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों ने भाग लेते हुए आम लोगों के बीच हैंडबिल वितरण कर बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, शारीरिक और कानूनी नुकसान की जानकारी दी।

बाल विवाह पर कानून का सख्त संदेश  कोर्ट परिसर से जागरूकता रैली

वही जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव ने स्पष्ट बताया कि लड़कों के विवाह की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा लड़कियों की 18 वर्ष निर्धारित है। इससे कम उम्र में विवाह कराना कानूनन अपराध है, जिस पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।

लोगों से अपील की गई कि यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिले तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं नालसा हेल्पलाइन 15100 पर शिकायत दर्ज कराएं।

बाल विवाह पर कानून का सख्त संदेश  कोर्ट परिसर से जागरूकता रैली

प्रशासन का कहना है कि बाल विवाह उन्मूलन के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित और शिक्षित बन सके।

🚨 Breaking News सबसे पहले पाएं
RxTv BHARAT WhatsApp Group से तुरंत जुड़ें


📲 Join WhatsApp Now

Darbhanga News, Child Marriage Law, Legal Awareness, Court News, Child Protection, Legal Services Authority, Social Campaign, Bihar News

#BreakingNews #Darbhanga #ChildMarriageFreeIndia #LegalAwareness #CourtNews #ChildRights #BiharNews #SocialCampaign #IndiaNews #RxTvBharat
शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!