लंबित केसों पर पुलिस का सख्त एक्शन

लंबित केसों पर पुलिस का सख्त एक्शन

RxTv BHARAT | दरभंगा | 17 फरवरी 2026

लंबित केसों पर पुलिस का सख्त एक्शन

नगर एसपी ने रैयाम थाना में समीक्षा बैठक, वारंट लेकर गिरफ्तारी के निर्देश

 

  • ✔️ सभी लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा
  • ✔️ वारंट/कुर्की लेकर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का आदेश
  • ✔️ गश्ती बढ़ाने व केस डायरी अद्यतन रखने के सख्त निर्देश

जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा रैयाम थाना में अनुसंधान बैठक आयोजित कर सभी लंबित कांडों की गहन समीक्षा की गई।

लंबित केसों पर पुलिस का सख्त एक्शन

बैठक में थानाध्यक्ष एवं सभी अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि माननीय न्यायालय से वारंट एवं कुर्की आदेश प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करें, ताकि मामलों का त्वरित निष्पादन हो सके।

पुलिस अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करने, केस डायरी और पंजी को नियमित अद्यतन रखने तथा हर माह निष्पादित होने वाले कांडों को चिन्हित कर समय पर कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

लंबित केसों पर पुलिस का सख्त एक्शन

साथ ही थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए सघन गश्ती अभियान चलाने का भी आदेश दिया गया, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई से आम जनता को बेहतर सुरक्षा और न्याय मिल सकेगा।

🚨 Breaking News सबसे पहले पाएं
RxTv BHARAT WhatsApp Group से तुरंत जुड़ें


📲 Join WhatsApp Now

Darbhanga Police News, Police Action, Crime Control, Investigation Review, Arrest Warrant, Bihar Police, Law and Order, Local Crime Update

#BreakingNews #Darbhanga #PoliceAction #CrimeControl #Arrest #Investigation #BiharPolice #LawOrder #IndiaNews #RxTvBharat
शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!