डीएम ने कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

डीएम ने कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीएम ने कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

छात्रावास विस्तार, अतिक्रमण हटाने और जल निकासी व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश

  • ✔ छात्रावास विस्तार भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने का आदेश
  • ✔ विद्यालय परिसर के बाहर अतिक्रमण हटाने के निर्देश
  • ✔ छात्राओं की सुविधा, सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रशासन की प्राथमिकता

RxTv BHARAT, दरभंगा, 19 फरवरी 2026: जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार द्वारा आज राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी, डीसीएलआर, अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम ने कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

अधिकारियों ने बताया कि बालिकाओं के लिए छात्रावास (विस्तार) भवन का निर्माण विद्यालय परिसर में ही प्रस्तावित है। इस पर जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी को उपयुक्त भूमि चिन्हित कर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया।

निरीक्षण में यह भी पाया गया कि विद्यालय की चाहरदीवारी के बाहर कुछ भूमि पर अतिक्रमण है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि परिसर सुरक्षित एवं व्यवस्थित रहे।

शिक्षकों के आवासीय भवन निर्माण हेतु भी आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। वहीं प्रधानाचार्य द्वारा छात्रावास परिसर में जल जमाव की समस्या उठाए जाने पर जिलाधिकारी ने जल निकासी के लिए नाला निर्माण का आदेश दिया।

डीएम ने कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि छात्राओं की सुविधा, सुरक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं।

🚨  Darbhanga की हर बड़ी   खबर  सबसे पहले पाने के लिए 
RXTV BHARAT 
WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

👉  JOIN WHATSAPP     GROUP NOW 

Darbhanga News, School Inspection, Girls Hostel, Education News, Bihar Administration, Development

#Darbhanga #SchoolInspection #GirlsEducation #BiharNews #Development #RxTvBharat

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!