दरभंगा : 21 फरवरी को लगेगा रोजगार जॉब कैम्प

दरभंगा : 21 फरवरी को लगेगा रोजगार जॉब कैम्प

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

21 फरवरी को लगेगा रोजगार जॉब कैम्प


दरभंगा में 50 पदों पर भर्ती, 8वीं से ITI पास युवक-युवतियों को मिलेगा मौका


Job Camp Interview

■ 21 फरवरी को BSDC बहादुरपुर में आयोजन
■ 50 पदों पर Packer व Quality Inspection भर्ती
■ ₹21,500 वेतन + केन्टीन व मेडिकल सुविधा


RxTv BHARAT , दरभंगा, 19 फरवरी 2026:


सहायक निदेशक नियोजन, अवर प्रादेशिक नियोजनालय दरभंगा द्वारा जानकारी दी गई है कि युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में 21 फरवरी (शनिवार) को BSDC (KYP) बहादुरपुर ब्लॉक परिसर में जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कैम्प सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा।

Interview Candidates


इस जॉब कैम्प में Packer एवं Quality Inspection के कुल 50 पदों पर भर्ती हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं ITI उत्तीर्ण महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।


चयनित उम्मीदवारों को कम्पनी द्वारा ₹21,500 प्रतिमाह वेतन के साथ केन्टीन एवं मेडिकल सुविधा भी प्रदान की जाएगी। नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है, जिसके लिए अभ्यर्थी NCS पोर्टल पर ऑनलाइन या कार्यालय में आकर पंजीकरण करा सकते हैं।


इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 5 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति साथ लाना सुनिश्चित करें। जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।



Darbhanga Job Camp, Employment News, Bihar Jobs, Youth Employment, RxTv Bharat
#JobCamp #Darbhanga #BiharJobs
#Employment #Vacancy #RxTvBharat
शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!