रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में उमड़ा रोजेदारों का हुजूम, पढ़ी गयी नमाज

रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में उमड़ा रोजेदारों का हुजूम, पढ़ी गयी नमाज

देश-दुनिया की खुशहाली के लिए मांगी गयी दुआ भभुआ सदर. रमजान महीने के पहले जुमा पर शुक्रवार को शहर सहित ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों व घरों में मुस्लिम अकीदतमंदों ने नमाज अदा की. मस्जिदों में सुबह से ही रौनक देखने को मिली. शहर के ईदगाह मस्जिद के इमाम मौलाना मोहसिन रजा ने पहले जुमा की नमाज पढ़ायी. इसके अलावा अन्य मस्जिदों में भी रमजान के पहले जुमा की नमाज अदा कर लोगों ने अपने गुनाहों से तौबा की. नमाजियों की संख्या अधिक होने के कारण कई जगहों पर कड़ी धूप में मस्जिदों के बाहर व छतों पर सफ बिछाकर नमाज अदा की गयी.इस मौके पर पेश इमामों द्वारा देश-दुनिया व समाज की खुशहाली के लिए परवरदिगार से दुआ की गयी. रमजान के पहले जुमा को लेकर सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गयी थीं. नमाजियों में खासा उत्साह दिखा. अकीदतमंद अपने बच्चों को साथ लेकर मस्जिदों में पहुंचे. ईदगाह सहित सभी मस्जिदों में नमाज अदायगी के लिये पुख्ता इंतजाम किये गये थे. भले ही पहला जुमा रमजान शुरू होने के एक दिन बाद आया, लेकिन तराबीह की नमाज से पहले ही मस्जिदों में रौनक बढ़ गयी थी. मुस्लिम जानकार शराफत अली नाज ने बताया कि शहर व गांव-देहात की कमोबेश सभी मस्जिदों में तराबीह की नमाज जारी है. वार्ड संख्या 8 स्थित ईदगाह मस्जिद कमेटी के सदर मो सलाहुद्दीन राईन, सेक्रेटरी एकराम अली व खजांची असलम अंसारी द्वारा सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गयी थीं.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

The post रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में उमड़ा रोजेदारों का हुजूम, पढ़ी गयी नमाज appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!