डीएम ने समाहरणालय परिसर की विभिन्न शाखाओं का किया औचक निरीक्षण
साफ-सफाई, अनुशासन और मॉडर्न ऑफिस सिस्टम के लिए दिए सख्त निर्देश
RxTv BHARAT | दरभंगा | 22 फरवरी 2026
● डीएम ने समाहरणालय की कई शाखाओं का औचक निरीक्षण किया
● साफ-सफाई, रिकॉर्ड व्यवस्था और कार्य-संस्कृति सुधारने के निर्देश
● आधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष व मॉडल हॉल बनाने की तैयारी
RxTv BHARAT : दरभंगा समाहरणालय परिसर में आज प्रशासनिक सक्रियता देखने को मिली, जब जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य-संस्कृति को बेहतर बनाने, साफ-सफाई सुनिश्चित करने और कार्यालयों को सुव्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के क्रम में डीएम ने सभी शाखा प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्यालय में “वर्क एरिया” निर्धारित कर अभिलेखों और सामग्रियों को व्यवस्थित रखा जाए, ताकि कार्य निष्पादन में पारदर्शिता और दक्षता बनी रहे।
विधि शाखा में पुरानी और अनुपयोगी सामग्री मिलने पर उसे तुरंत हटाने का निर्देश दिया गया। नजारत शाखा में रैक व्यवस्थित रखने, जबकि विकास शाखा को उप विकास आयुक्त परिसर में स्थानांतरित कर बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने की बात कही गई।
स्थापना शाखा में अभिलेख रखने हेतु पैनल निर्माण, आपूर्ति शाखा की छत की मरम्मत, तथा आईटी कोषांग के स्थान पर अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए गए। आईटी सेल को एनआईसी के पास स्थानांतरित कर आधुनिक सुविधाएं विकसित करने की योजना भी बनाई गई।
आईसीडीएस कार्यालय में दो कमरों को मिलाकर एकीकृत कक्ष बनाने, सामाजिक सुरक्षा कार्यालय और जिला कार्यक्रम कार्यालय के लिए प्राक्कलन तैयार करने, तथा वेटिंग हॉल को “मॉडल हॉल” के रूप में विकसित करने का भी निर्देश दिया गया।
इसके अलावा भू-अर्जन, आपदा, राजस्व, निर्वाचन एवं लोक शिकायत निवारण सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण कर डीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों की मौजूदगी में यह साफ संदेश दिया गया कि समाहरणालय की कार्यप्रणाली अब और अधिक पारदर्शी, आधुनिक और जनहितकारी बनेगी।
📢 दरभंगा की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए अभी जुड़ें RxTv BHARAT WhatsApp ग्रुप से
Darbhanga News, DM Inspection, Collectorate News, Office Cleanliness, Bihar Administration, Government Office Update
#Darbhanga #DMInspection #Collectorate #BiharNews #GovernmentOffice #Administration #RxTvBHARAT




