पोषाहार वितरण में मिली गड़बड़ी

पोषाहार वितरण में मिली गड़बड़ी

प्रखंड प्रमुख ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण प्रतिनिधि, वजीरगंज. प्रखंड की बिच्छा पंचायत स्थित कई आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण प्रखंड प्रमुख फुलवा देवी और उपप्रमुख जनार्दन पासवान ने किया. इस निरीक्षण के दौरान सोमवार को वितरण किये जाने वाले टीएचआर (थ्रिक-होल डे) में अधिकांश केंद्रों पर गड़बड़ी पायी गयी. प्रखंड प्रमुख फुलवा देवी ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर के तहत पोषाहार वितरण होना था, लेकिन बड़े पैमाने पर धांधली देखी गयी. केंद्र संख्या 36 मलिकपुर गांव में लगभग 12 बजे निरीक्षण में सहायिका मौजूद थीं, लेकिन सेविका अनुपस्थित पायी गयी. इस केंद्र में केवल छह बच्चे उपस्थित थे और टीएचआर वितरण नहीं किया जा रहा था. केंद्र संख्या 41 बिच्छा दक्षिणी में साढ़े बारह बजे निरीक्षण में केवल सात बच्चे मिले. वितरण पंजी में लाभुक का नाम दर्ज था, लेकिन पोषाहार वितरण नहीं हो रहा था. केंद्र संख्या 40 बिच्छा उत्तरी में बच्चों से पूछताछ में पता चला कि उन्हें पुलाव नहीं मिला, जबकि रजिस्टर में ऐसा दर्ज था. पोषाहार में केवल डेढ़ किलो चावल और आधा किलो दाल दिया जा रहा था. केंद्र संख्या 35 कांधा गांव में डेढ़ बजे निरीक्षण में 11 लाभुकों के बीच पोषाहार वितरण रजिस्टर पर अंकित था, लेकिन वजन नहीं किया गया था. लाभुकों को लगभग एक किलो चावल और 400 ग्राम दाल दिया जा रहा था. केंद्र संख्या 33 खानपुर गांव में पौने दो बजे टीम पहुंची, तो केंद्र बंद पाया गया. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख के अलावा उपप्रमुख और पंचायत समिति सदस्य संतोष यादव भी मौजूद थे.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

The post पोषाहार वितरण में मिली गड़बड़ी appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!