हवन-पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

हवन-पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

प्रतिनिधि, हंसडीहा हंसडीहा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन सोमवार को हवन-पूजन के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया. दो दिनों तक चले धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा. अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्यों ने हवन किया. इस दौरान महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक आहुति अर्पित कर परिवार तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की. मंदिर परिसर में दिनभर भजन-कीर्तन, संकीर्तन और पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगा रहा. प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों से न केवल आध्यात्मिक चेतना का प्रसार होता है, बल्कि समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारा सुदृढ़ होता है. कार्यक्रम की सफलता में ग्रामीणों और समिति सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

The post हवन-पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!