सुपौल में बड़ा एक्शन: सर्वे अमीन 20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

सुपौल में बड़ा एक्शन: सर्वे अमीन 20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुपौल में बड़ा एक्शन: सर्वे अमीन 20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

निगरानी टीम की ट्रैप कार्रवाई से विभाग में मचा हड़कंप


RxTv BHARAT | सुपौल | बिहार | 24/02/2026

  • ✅ सर्वे कार्य के बदले 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए
  • ✅ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की स्पेशल टीम ने ट्रैप कर की गिरफ्तारी
  • ✅ आरोपी को विशेष न्यायालय में पेश करने की तैयारी

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम नेसुपौल जिले में एक सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, सर्वे अमीन श्री विक्रम कुमार राम, अंचल मरौना द्वारा जमीन से जुड़े लंबित सर्वे कार्य को निपटाने के एवज में 20,000 रुपये की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने के प्रमाण मिले।

इसके बाद विशेष ट्रैप टीम का गठन कर निर्मली नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास किराये के आवास पर छापेमारी की गई, जहां आरोपी को 20 हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथ दबोच लिया गया।

पूछताछ के बाद आरोपी को विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई से जिले के सरकारीनमहकमों में हड़कंप मच गया है और आम लोगों में भरोसा बढ़ा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

” बिहार पुलिस एवं निगरानी विभाग भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। “

📢 ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें


👉 WhatsApp Group Join करें

Supaul News, Bihar Vigilance, Bribery Case, Bihar Crime News, Breaking News Bihar, Survey Amin Arrest

#Supaul #BiharNews #BreakingNews #Bribery #Vigilance #RxTvBharat

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!