दरभंगा में होली-रमजान अलर्ट
डीजे पूरी तरह बैन, अफवाह फैलाने वालों पर FIR, पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट
RxTv BHARAT | दरभंगा | 27 फरवरी 2026 :
👉 डीजे पूर्ण प्रतिबंधित, ट्रिपल सवारी और नशे में ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई
👉 सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सीधे एफआईआर दर्ज
दरभंगा जिले में होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित सभागार में जिला शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी कौशल कुमार ने की।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में डीजे का उपयोग नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी अस्पताल, फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट मोड में रखा गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों की पहचान कर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्ती, ड्रोन निगरानी, क्यूआरटी टीम और सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी।
प्रशासन द्वारा अवैध शराब, नशीले पदार्थों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक होलिका दहन स्थल पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे शांति, संयम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
📢 दरभंगा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
Darbhanga News, Holi Security, Ramzan Update, Police Alert, DJ Ban Bihar, Law And Order, Festival Safety, Bihar Administration, Local News




