मधुबनी समाहरणालय में जनता दरबार, शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई

मधुबनी समाहरणालय में जनता दरबार, शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मधुबनी समाहरणालय में जन संवाद कार्यक्रम
दर्जनों शिकायतें सुनी गईं, अधिकारियों ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश


RxTv BHARAT |📍 मधुबनी, बिहार

 

सेवा-संवाद-समाधान प्रणाली के तहत जन संवाद आयोजित
दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, मानदेय व मारपीट जैसी शिकायतें दर्ज
संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
मधुबनी समाहरणालय में जनता दरबार, शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई

समाहरणालय, मधुबनी में जिला प्रशासन द्वारा सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

जिले भर से पहुंचे दर्जनों लोगों ने दाखिल-खारिज में अवैध राशि मांगने, सरकारी रास्ता एवं तालाब पर अतिक्रमण, सड़क विवाद में मारपीट, सफाई कर्मी को धमकी, तथा नल-जल अनुरक्षक योजना के तहत 2021 से मानदेय भुगतान नहीं होने जैसी समस्याएं रखीं।

मधुबनी समाहरणालय में जनता दरबार, शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई

घोघरडीहा, अंधराठाढ़ी, फुलपरास, लौकही और पंडौल प्रखंड के आवेदकों की शिकायतों पर संबंधित पदाधिकारियों को तुरंत जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक समस्या का निष्पक्ष और शीघ्र समाधान किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य है कि आम लोगों को सरकारी कार्यालयों में किसी प्रकार की परेशानी न हो और उनकी समस्याओं का समाधान सम्मानपूर्वक हो सके।

⚠️ बिहार में शराब का व्यापार एवं सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 पर दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

📲 WhatsApp पर जुड़ें RxTv BHARAT News से

मधुबनी और बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

RxTv BHARAT
👉 अभी जॉइन करें

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!