वृहद आश्रय गृह का डीएम एवं एसएसपी ने किया निरीक्षण
दरभंगा, 22 सितंबर 2026 :- जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जला रड्डी द्वारा आज वृहद आश्रय गृह, भराठी, दरभंगा का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आश्रय गृह में रह रहे बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम वृहद आश्रय गृह के प्रवेश द्वार एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रवेश द्वार पर प्रतिनियुक्त होमगार्ड जवान को पूरी सक्रियता एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
ततपश्चात जिलाधिकारी ने आश्रय गृह में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं के संबंध में संबंधित कर्मियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के रहने, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने आश्रय गृह में रह रहे बच्चों से भी मिल कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने बच्चों से भोजन की गुणवत्ता, समय पर भोजन की उपलब्धता, स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं, परिसर की साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों द्वारा दिए गए फीडबैक को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक व्यवस्थाओं को निरंतर बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने भी आश्रय गृह की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सुरक्षा में तैनात कर्मियों को सतर्कता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता श्रीमती कल्पना रावत, विशेष पुलिस इकाई के नोडल पदाधिकारी श्री उदय शंकर, सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, श्री अनिमेष कुमार चन्द्र, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस श्रीमती चांदनी सिंह सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
📌 मुख्य बातें
- डीएम एवं एसएसपी ने वृहद आश्रय गृह, भराठी का संयुक्त निरीक्षण किया।
- सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश द्वार और होमगार्ड की ड्यूटी का जायजा लिया गया।
- बच्चों के भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा और साफ-सफाई की स्थिति देखी गई।
- डीएम ने आश्रय गृह में रह रहे बच्चों से सीधे फीडबैक लिया।
- एसएसपी ने सुरक्षा में तैनात कर्मियों को सतर्कता के साथ दायित्व निभाने का निर्देश दिया।
- व्यवस्थाओं को निरंतर बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिए गए।
📰 संबंधित खबरें
दरभंगा में आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
दरभंगा में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर समीक्षा, अधिकारियों को दिए गए निर्देश






