राज्यसभा चुनाव 2026: TMC की LGBTQ प्रत्याशी मेनका की हैं ये प्राथमिकताएं

राज्यसभा चुनाव 2026: TMC की LGBTQ प्रत्याशी मेनका की हैं ये प्राथमिकताएं

पश्चिम बंगाल की 5 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने अपने 4 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. एलजीबीटीक्यू (LGBTQ) समुदाय की मेनका गुरुस्वामी को भी ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) ने अपना उम्मीदवार बनाया है.

सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट हैं मेनका गुरुस्वामी

मेनका गुरुस्वामी सुप्रीम कोर्ट की सीनियर एडवोकेट हैं. राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद उन्होंने कहा कि वह सांसद के रूप में अपने कार्यकाल में समानता, भाईचारा और बिना भेदभाव वाले मूल्यों को आगे बढ़ाना चाहती हैं.

मेनका ने ‘एक्स’ पर ममता बनर्जी का आभार जताया

मेनका गुरुस्वामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा कि वह पश्चिम बंगाल की जनता का प्रतिनिधित्व करने और भारत की जनता की सेवा करने के लिए उत्सुक हैं. उन्होंने कहा- तृणमूल कांग्रेस द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाये जाने पर मैं अत्यंत सम्मानित महसूस कर रही हूं. मैं पश्चिम बंगाल की माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुझ पर विश्वास जताने के लिए आभारी हूं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल का प्रतिनिधित्व और देश की सेवा को उत्सुक हैं मेनका

एलजीबीटीक्यू समुदाय की मजबूत आवाज मेनका गुरुस्वामी ने कहा कि समानता, भाईचारा और भेदभाव-रहित हमारे संवैधानिक मूल्यों ने मेरे जीवन और कार्य को दिशा दी है. मुझे आशा है कि मैं इन आदर्शों को संसद में आगे ले जाऊंगी. उन्होंने कहा- मैं पश्चिम बंगाल की जनता के हितों का प्रतिनिधित्व करने और भारत की जनता की सेवा करने के लिए उत्सुक हूं.

क्या है LGBTQ

LGBTQ उन लोगों का समूह है, जिनकी लैंगिक पहचान या यौन रुझान पारंपरिक पुरुष-महिला ढांचे से अलग होता है.

इसे भी पढ़ें

LGBTQ समुदाय की पहली राज्यसभा सदस्य बनेंगी मेनका गुरुस्वामी, बंगाल से टीएमसी के ये हैं 4 उम्मीदवार

पश्चिम बंगाल से चुने जायेंगे 5 राज्यसभा सदस्य, 16 मार्च को होगी वोटिंग

The post राज्यसभा चुनाव 2026: TMC की LGBTQ प्रत्याशी मेनका की हैं ये प्राथमिकताएं appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!