होली से पहले दरभंगा पुलिस हाई अलर्ट मोड में

होली से पहले दरभंगा पुलिस हाई अलर्ट मोड में

होली से पहले दरभंगा पुलिस हाई अलर्ट मोड में

 

चार थानों में शांति समिति बैठक, अफवाह व उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई

होली से पहले दरभंगा पुलिस हाई अलर्ट मोड में

सोनकी, अलीनगर, फेकला और मब्बी थाना परिसर में शांति समिति बैठक आयोजित

पुलिस-प्रशासन 24×7 अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी

अफवाह फैलाने वालों व माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई तय

RxTv BHARAT | दरभंगा | रविवार 01 मार्च 2026:
आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर दरभंगा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। आज दिनांक 01 मार्च 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक तैयारी शुरू कर दी गई।

होली से पहले दरभंगा पुलिस हाई अलर्ट मोड में

इसी कड़ी में सोनकी थाना, अलीनगर थाना, फेकला थाना एवं मब्बी थाना परिसर में संबंधित थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, मीडियाकर्मी तथा स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया।

बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग, जबरन रंगबाजी, असामाजिक गतिविधि या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में विशेष गश्ती दल, पुलिस बलों की अतिरिक्त तैनाती और लगातार निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

होली से पहले दरभंगा पुलिस हाई अलर्ट मोड मेंपुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ होली का पर्व मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। प्रशासन ने कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

दरभंगा पुलिस का उद्देश्य है कि जिले में होली का त्योहार पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण और खुशहाल माहौल में संपन्न हो, ताकि हर नागरिक बिना किसी भय के उत्सव का आनंद ले सके।

📲 WhatsApp पर सबसे तेज खबरें पाएं

RxTv BHARAT
👉 अभी ग्रुप जॉइन करें

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!