दरभंगा SSP ने कुशेश्वरस्थान थाना का किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

दरभंगा | 07 मार्च 2026 | RxTv BHARAT

दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा शनिवार को कुशेश्वरस्थान थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना में संधारित विभिन्न पंजियों, लंबित कांडों तथा प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की गई।

दरभंगा SSP ने कुशेश्वरस्थान थाना का किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

निरीक्षण के क्रम में दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोजल रजिस्टर, दैनिकी पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी, गिरफ्तारी पंजी, हाजत पंजी, लोक शिकायत पंजी तथा समन-वारंट कुर्की रजिस्टर सहित कई महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की गई।

लंबित मामलों की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ लंबित कांडों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान एक मामले में लापरवाही पाए जाने पर पुलिस अवर निरीक्षक अंशु कुमारी से स्पष्टीकरण मांगा गया और उन्हें एक निंदन (Reprimand) दिया गया।

पुलिस पदाधिकारियों को दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

  • लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया।
  • मामलों में अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा गया।
  • क्षेत्र में बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
  • थाना में संधारित पंजियों और लंबित कांडों की समीक्षा कर अनुपालन के निर्देश दिए गए।
  • समन, BW और NBW की प्राप्ति के 15 दिनों के अंदर तामिला सुनिश्चित करने को कहा गया।
  • इश्तिहार और कुर्की की कार्रवाई प्राप्ति के 3 दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया गया।
  • CCTNS से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
  • थाना हाजत की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

दरभंगा SSP ने कुशेश्वरस्थान थाना का किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

निरीक्षण के दौरान थाना की प्रशासनिक व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण और कानून-व्यवस्था की स्थिति का भी जायजा लिया गया तथा पुलिस अधिकारियों को अपने कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

Advertisement / News Promotion Contact

अपने व्यवसाय, संस्थान या कार्यक्रम का प्रचार RxTv BHARAT पर करवाने के लिए संपर्क करें:

WhatsApp: +91-9472867520

RxTv BHARAT WhatsApp News Group

दरभंगा और बिहार की ताजा खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें:

👉 यहाँ क्लिक कर जुड़ें

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!