राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रोटोकॉल विवाद पर ममता बनर्जी ने तेज किया हमला, पीएम मोदी पर साधा निशाना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रोटोकॉल विवाद पर ममता बनर्जी ने तेज किया हमला, पीएम मोदी पर साधा निशाना

Droupadi Murmu Mamata Banerjee Controversy: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा है कि सिलीगुड़ी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अगर कोई गड़बड़ी हुई है, तो उसकी जिम्मेदारी निजी आयोजकों व भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की है, जिसने कार्यक्रम स्थल उपलब्ध कराया था.

ममता बनर्जी बोलीं- सिलीगुड़ी के मेयर ने किया राष्ट्रपति का स्वागत

प्रकरण के एक दिन बाद ममता बनर्जी ने अपना हमला और तेज कर दिया. वेस्ट बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने कहा- हमने कार्यक्रम स्थल नहीं चुना, आपने चुना. मुख्यमंत्री ने कहा कि सिलीगुड़ी के महापौर गौतम देब ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बागडोगरा में राष्ट्रपति का स्वागत किया. मैं लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए धरने पर बैठी हूं. मैं कैसे जा सकती हूं? ममता बनर्जी ने कहा- आप विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल को निशाना बना रहे हैं और जो मन में आये, वो बोल रहे हैं. क्यों?

पीएम मोदी ने टीएमसी सरकार पर लगाया राष्ट्रपति का अपमान करने का आरोप

द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल में उल्लंघन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल सरकार पर महिला आदिवासी नेता और देश की राष्ट्रपति का ‘अपमान’ करने का आरोप लगाया था. इसके जवाब में ममता बनर्जी ने कोलकाता के मेट्रो चैनल पर धरना स्थल से प्रधानमंत्री की एक बड़ी तस्वीर दिखायी. इसमें मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता एलके आडवाणी के साथ बैठे हैं और राष्ट्रपति उनके बगल में खड़े हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ममता बनर्जी बोलीं- राष्ट्रपति का अपमान करने की संस्कृति भाजपा की

उन्होंने तस्वीर को ‘सबूत’ बताते हुए दावा किया कि तस्वीर में दिख रहा है कि प्रधानमंत्री बैठे हैं, जबकि राष्ट्रपति खड़े हैं. हम ऐसा कभी नहीं करते. राष्ट्रपति का अपमान करने की संस्कृति भाजपा की है, हमारी नहीं. ममता बनर्जी ने कहा कि हम राष्ट्रपति की कुर्सी और भारत के संविधान का पूरा सम्मान करते हैं, जिसे हम अपनी जननी मानते हैं, हमें दोष न दें.

अंतरराष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन में शामिल होने बंगाल आयीं थीं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को बागडोगरा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री और किसी भी मंत्री के न मिलने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी. राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन में भाग वहां पहुंचीं थीं. द्रौपदी मुर्मू ने सिलीगुड़ी के पास अपने कार्यक्रम के स्थान में बदलाव पर भी असंतोष जताया था.

इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने वाली ममता बनर्जी इस्तीफा दें, आदिवासी सांसद की मांग

राष्ट्रपति के कार्यक्रम की जानकारी तक सरकार को नहीं थी – ममता बनर्जी

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ने कहा कि राज्य सरकार को राष्ट्रपति के कार्यक्रम की जानकारी तक नहीं थी. निजी आयोजकों ने भी इस बारे में उनसे कोई जानकारी नहीं ली थी. ममता बनर्जी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर कथित गंदगी, महिलाओं के लिए शौचालयों की कमी की जिम्मेदारी कार्यक्रम प्रबंधकों और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की है. यह कार्यक्रम भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की जमीन पर हुआ था.

इसे भी पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर ममता बनर्जी ने बोला हमला, तो गुस्से में पीएम मोदी ने कर दिया ऐसा ट्वीट

सामने आये सीवी आनंद बोस, कहा- सोच-समझकर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा

राष्ट्रपति से दुर्व्यवहार का मामला: पीएम मोदी ने बताया देश का अपमान, बोले- ममता बनर्जी को माफ नहीं करेगी जनता

राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल में कैसे हुई चूक, केंद्र ने बंगाल सरकार से शाम तक मांगी रिपोर्ट

The post राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रोटोकॉल विवाद पर ममता बनर्जी ने तेज किया हमला, पीएम मोदी पर साधा निशाना appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!