दरभंगा में आरओबी निर्माण कार्यों की समीक्षा, डीएम ने दिए निर्देश

दरभंगा में आरओबी निर्माण कार्यों की समीक्षा, डीएम ने दिए निर्देश

आरओबी निर्माण कार्यों की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के डीएम ने दिए निर्देश

अतिक्रमण हटाने और भू-अर्जन प्रक्रिया तेज करने पर जोर

RxTv BHARAT | दरभंगा | 08 मार्च 2026

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


🔹 दिल्ली मोड़, पंडासराय, बेला गुमटी और चट्टी गुमटी आरओबी की प्रगति की समीक्षा
🔹 अतिक्रमण हटाने और भूमि प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश
🔹 चट्टी चौक में निर्माणाधीन आरओबी का डीएम ने किया स्थल निरीक्षण

दरभंगा: दरभंगा जिले में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) परियोजनाओं को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अधिकारियों के साथ प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान अतिक्रमण, भू-अर्जन की अद्यतन स्थिति और निर्माण कार्यों की गति पर विस्तार से चर्चा की गई।

दरभंगा में आरओबी निर्माण कार्यों की समीक्षा, डीएम ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने जिले के विभिन्न स्थानों पर चल रहे आरओबी निर्माण कार्यों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की। विशेष रूप से दिल्ली मोड़, पंडासराय, बेला गुमटी और चट्टी गुमटी में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज की प्रगति को लेकर संबंधित अधिकारियों से फीडबैक लिया गया।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए और जिन कारणों से कार्य प्रभावित हो रहा है, उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए।

दरभंगा में आरओबी निर्माण कार्यों की समीक्षा, डीएम ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी सदर, डीसीएलआर तथा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सरकारी भूमि को शीघ्र अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, ताकि निर्माण कार्य बिना रुकावट जारी रह सके। साथ ही भूमि से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा गया।

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि पंडासराय और चट्टी चौक में भू-अर्जन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है तथा संबंधित रैयतों को मुआवजा भुगतान के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके अलावा बेला मोड़ आरओबी के लिए भी मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

इसके बाद जिलाधिकारी ने चट्टी चौक में निर्माणाधीन आरओबी का स्थल निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अभियंताओं व संवेदक को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस दौरान नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, डीसीएलआर सदर संजीत कुमार, पुल निर्माण निगम के अभियंता तथा संबंधित संवेदक भी उपस्थित रहे।

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!