प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के गुजीशिमल के पास रेलवे लाइन में चल रहे अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. उसकी पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुरूमपहाड़ी के 52 वर्षीय राम मुर्मू के रूप में की गयी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार राम मुर्मू रेलवे लाइन में चल रहा था. गुजीशिमल के पास ट्रेन की चपेट में आ गया. ट्रेन से कटने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!The post गुजीशिमल में ट्रेन से कटकर अधेड़ व्यक्ति की मौत appeared first on Prabhat Khabar.





