दरभंगा में गैस की किल्लत नहीं, जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई

दरभंगा में गैस की किल्लत नहीं, जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई

दरभंगा में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं: जिला प्रशासन

12,800 से अधिक सिलेंडरों का वितरण, जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

A collection of red gas cylinders stored in an industrial setting, Dubai.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

RxTv BHARAT | दरभंगा | 15 मार्च 2026

● जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है एलपीजी गैस
● 15 मार्च को 12,800 से अधिक सिलेंडरों का वितरण
● 11,311 सिलेंडर अभी भी एजेंसियों के गोदाम में उपलब्ध
● 16 मार्च को 1,370 नए सिलेंडर आने की संभावना
● जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

दरभंगा। जिलाधिकारी दरभंगा के आदेश के आलोक में जिले के सभी गैस एजेंसियों के कार्यों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए वरीय पदाधिकारियों की गैस गोदाम और कार्यालयों में प्रतिनियुक्ति की गई है। वरीय अधिकारियों की निगरानी में गैस सिलेंडरों का वितरण कराया जा रहा है, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वितरण प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित होती रहे।

जिला प्रशासन के अनुसार 15 मार्च को दरभंगा जिले में संचालित एलपीजी गैस एजेंसियों द्वारा 12,800 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 11,311 सिलेंडर अभी भी विभिन्न एजेंसियों के गोदामों में उपलब्ध हैं।

दरभंगा में गैस की किल्लत नहीं, जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई

इसके अलावा 16 मार्च 2026 को लगभग 1,370 एलपीजी गैस सिलेंडरों की नई खेप जिले में आने की संभावना है, जबकि उसी दिन लगभग 12,681 सिलेंडरों के वितरण की भी संभावना जताई गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि एलपीजी गैस की जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गैस वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

📢 ताजा खबरें सबसे पहले पाने के लिए

RxTv BHARAT

WhatsApp चैनल से जुड़ें

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!