RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
जमीन विवाद में एडीएम से लगाई गुहार, जांच कर कार्रवाई के निर्देश
दरभंगा। अलीनगर प्रखंड के काजिमपुर निवासी धनिक लाल यादव ने भूमि विवाद एवं जान-माल की सुरक्षा को लेकर एडीएम के जनता दरबार में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।
आवेदन में उन्होंने बताया कि बंटवारा वाद संख्या 95/2008 में उनके पक्ष में डिक्री पारित हुई थी। इसके बाद इजराय एवं पट्टीबंदी की प्रक्रिया पूरी कर संबंधित भूमि उनके हिस्से में आवंटित की गई तथा नए खेसरा संख्या 243 की मालगुजारी रसीद भी उनके नाम से जारी हो रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद विपक्षी उन्हें उनकी जमीन पर जाने से रोक रहे हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में उन पर जानलेवा हमला हो चुका है, जिसका मामला व्यवहार न्यायालय, बेनीपुर में लंबित है।
पीड़ित ने आशंका जताई कि समय रहते प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होने पर गंभीर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
मामले की सुनवाई के बाद एडीएम ने संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक एवं उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
आवेदक ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच, कानूनी कार्रवाई तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
मुख्य बातें
- अलीनगर निवासी ने जनता दरबार में भूमि विवाद की शिकायत की।
- न्यायालय के आदेश के बावजूद जमीन पर जाने से रोकने का आरोप।
- जान से मारने की धमकी देने की भी शिकायत।
- एडीएम ने संबंधित विभाग को जांच के निर्देश दिए।
- पीड़ित ने सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग की।
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें
दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved
(RxtvNews / RxTv Bharat | Reg. No. BR100048098)
के Owner द्वारा अधिकृत है। संपादक, ब्यूरो चीफ, स्ट्रिंगर, रिपोर्टर 📞 Mobile: 9472867520 | 🌐 Website: www.rxtvbharat.com दुरुपयोग की स्थिति में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।

Journalist Rohit
Founder & Editor
Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.





