तीन माह बाद भी चोरी कांड में कार्रवाई नहीं, पीड़िता पहुंची जनता दरबार
दरभंगा के केवटी थाना में दर्ज चोरी के मामले में कार्रवाई नहीं होने की शिकायत जनता दरबार पहुंची। एडीएम ने एसएसपी को जांच कर आवश्यक एवं उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
दरभंगा के केवटी थाना में दर्ज चोरी के मामले में कार्रवाई नहीं होने की शिकायत जनता दरबार पहुंची। एडीएम ने एसएसपी को जांच कर आवश्यक एवं उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
दरभंगा के अलीनगर निवासी धनिक लाल यादव ने जमीन विवाद, जान-माल की सुरक्षा और न्यायालय के आदेश के अनुपालन की मांग को लेकर जनता दरबार में आवेदन दिया। एडीएम ने संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
दरभंगा के हायाघाट में जमीन की नापी के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने जनता दरबार में गुहार लगाई। एडीएम ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
दरभंगा के जनता दरबार में रतनपुर पंचायत सरकार भवन निर्माण में कथित अनियमितता की शिकायत पहुंची। वार्ड सदस्य ने घटिया निर्माण सामग्री और गुणवत्ता मानकों के उल्लंघन का आरोप लगाया, जिस पर एडीएम मनोज कुमार ने संबंधित विभाग को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
घनश्यामपुर के नवटोल निवासी विश्वनाथ प्रसाद यादव ने अपने पुत्र के कक्षा छह में नामांकन को लेकर डीएम से गुहार लगाई। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा का हवाला देते हुए घर से 200 मीटर दूर स्थित मध्य विद्यालय पुनहद में नामांकन कराने की मांग की।
दरभंगा में श्री श्री 108 बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर के गर्भगृह में चढ़ावा संग्रह व्यवस्था को लेकर पंडा समाज ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के जनता दरबार में आवेदन सौंपा। आवेदन में हाई कोर्ट के आदेशों के अनुपालन, चढ़ावा व्यवस्था में पारदर्शिता और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। साथ ही मीडिया के माध्यम से बिहार सरकार और मुख्यमंत्री से भी हस्तक्षेप की अपील की गई।
दरभंगा जनता दरबार में बहादुरपुर प्रखंड के नाजिर पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई। डीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए।
दरभंगा में जिलाधिकारी के जनता दरबार में नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के मुख्य पार्षद शत्रुघ्न पासवान ने आवेदन देकर पूर्व में दिए गए आवेदन पर कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की, जिस पर डीएम ने जांच के निर्देश दिए।
समस्तीपुर में कार्यरत पंचायत कार्यपालक सहायक कविता कुमारी ने म्यूचुअल ट्रांसफर सूची में नाम नहीं आने पर प्रमंडलीय आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई। छह वर्षों से गृह जिले से दूर तैनाती के कारण पारिवारिक और आर्थिक परेशानियों का हवाला दिया।
दरभंगा के जनता दरबार में बहेड़ी थाना कांड संख्या-217/2026 की पुनः जांच की मांग उठी। भैंस चोरी से प्रभावित पीड़ित ने डीएम से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की गुहार लगाई।