बहादुरपुर BDO पर EOU की छापेमारी 5 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई

बहादुरपुर BDO पर EOU की छापेमारी 5 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

📅 08 सितंबर 2026   |   🏷️ दरभंगा   |   आर्थिक अपराध

Rxtv brand logo

बहादुरपुर BDO आनंद कुमार विभूति के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी

आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई, ज्ञात आय से करीब 121 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप

दरभंगा। बहादुरपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) आनंद कुमार विभूति के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई की है। एफआईआर दर्ज होने के बाद मंगलवार को EOU की अलग-अलग टीमों ने BDO से जुड़े पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।

BDO पर ₹1.71 करोड़ की EOU कार्रवाई
फ़ोटो : आर्थिक इकाई की 5 सदस्यी टीम छापेमारी कर निकलते हुए

जांच के दौरान आनंद कुमार विभूति के पास वैध स्रोतों से 1 करोड़ 71 लाख 84 हजार रुपये की अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने का मामला सामने आने की बात कही गई है। यह राशि उनकी ज्ञात आय से लगभग 121 प्रतिशत अधिक बताई गई है।

पटना की विशेष निगरानी अदालत से तलाशी वारंट प्राप्त होने के बाद DSP स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में EOU की टीमों ने यह कार्रवाई की।

BDO पर ₹1.71 करोड़ की EOU कार्रवाई
फ़ाइल फ़ोटो : प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) आनंद कुमार विभूति

EOU की कार्रवाई बहादुरपुर BDO के पांच ठिकानों पर हुई। इनमें थाना-चिरैया स्थित उनका पैतृक आवास, पटना के दानापुर आशोपुर स्थित साईं बिहार अपार्टमेंट, दरभंगा के बहादुरपुर स्थित BDO कार्यालय कक्ष, बहादुरपुर स्थित सरकारी आवास और मुजफ्फरपुर के अहियापुर स्थित सरस्वती नगर रोड नंबर-01 का निजी आवास शामिल है।

BDO पर ₹1.71 करोड़ की EOU कार्रवाई

अचानक हुई इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है। आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार, छापेमारी की कार्रवाई पूरी होने के बाद मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

🔴 मुख्य बातें

  • बहादुरपुर BDO आनंद कुमार विभूति के खिलाफ EOU की कार्रवाई।
  • आय से अधिक संपत्ति मामले में पांच ठिकानों पर छापेमारी।
  • 1 करोड़ 71 लाख 84 हजार रुपये की अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला बताया गया।
  • ज्ञात आय से करीब 121 प्रतिशत अधिक संपत्ति का मामला सामने आने की बात।
  • DSP स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में छापेमारी की कार्रवाई।

📰 संबंधित खबरें

RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!