बिहार MLC चुनाव की तैयारी तेज, 29 सितंबर से नामांकन

बिहार MLC चुनाव की तैयारी तेज, 29 सितंबर से नामांकन

बिहार विधान परिषद निर्वाचन 2026 की तैयारियों की आयुक्त ने की समीक्षा

स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर सभी कोषांगों को समयबद्ध तैयारी पूरी करने का निर्देश

📌 खबर की बड़ी बातें

  • आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई।
  • सभी कोषांगों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया गया।
  • आयुक्त ने बताया कि 29 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।

दरभंगा, 26 सितंबर 2026:- प्रमंडलीय सभागार, दरभंगा में निर्वाची पदाधिकारी, 05-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-सह-आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों, नोडल पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार MLC चुनाव की तैयारी तेज, 29 सितंबर से नामांकन

सभी कोषांगों की तैयारियों की हुई समीक्षा

बैठक के दौरान आयुक्त महोदय ने सर्वप्रथम कार्मिक सह प्रशिक्षण कोषांग द्वारा अब तक की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने संबंधित वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त कार्मिकों को ससमय एवं समुचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप कर सकें।

बिहार MLC चुनाव की तैयारी तेज, 29 सितंबर से नामांकन

साथ ही इसके पश्चात आयुक्त ने सामग्री एवं मतपेटिका कोषांग, वाहन कोषांग, विधि-व्यवस्था एवं आदर्श आचार संहिता कोषांग, मीडिया/सोशल मीडिया कोषांग, मतदाता सूची, मतपत्र एवं पेपर सील विखंडन कोषांग, बज्रगृह एवं मतगणना कोषांग, आईटी एप्लीकेशन एवं वेबकास्टिंग कोषांग, प्रेक्षक सह अंतर जिला समन्वय कोषांग तथा निर्वाचन कोषांग सहित अन्य संबंधित कोषांगों द्वारा की जा रही तैयारियों की क्रमवार समीक्षा की।

उन्होंने सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी को निर्देशित किया कि निर्वाचन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियाँ समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर ली जाएँ।

उन्होंने कहा कि सभी कोषांग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में अपने दायित्वों का निष्पादन सुनिश्चित करें।

29 सितंबर को अधिसूचना की बात

बैठक में आयुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 के लिए 29 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी।

बिहार MLC चुनाव की तैयारी तेज, 29 सितंबर से नामांकन

अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर 2026 है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 07 अक्टूबर 2026 को की जाएगी, जबकि अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा तथा 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन से संबंधित सभी प्रक्रियाएँ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों, नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप संपन्न कराई जाएंगी।

पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक दाखिल होंगे नामांकन

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को नामांकन के दौरान निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन कार्यक्रम के अनुरूप कार्यों की लगातार समीक्षा करने तथा आवश्यकतानुसार आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने को कहा।

बैठक में अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में आयुक्त के सचिव श्री सुशील कुमार मिश्रा, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा श्री अविनाश चंद्र, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा श्री आकाश ऐश्वर्य, सहायक योजना पदाधिकारी सुश्री प्रीति कुमारी सहित विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group

दरभंगा और बिहार की महत्वपूर्ण खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे WhatsApp Group से जुड़ें।

👉 WhatsApp Group से जुड़ें

📰 संबंधित खबरें

RxTv BHARAT
केवल सच की बात
Journalist Rohit | Editor-In-Chief
📞 9472867520
© 2026 RxTv BHARAT — All Rights Reserved

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!