चाईबासा के उद्यान महाविद्यालय के छात्रों ने लहराया परचम, कोई बना पदाधिकारी तो कोई प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर
Horticulture College Chaibasa, सरायकेला (शचींद्र कुमार दाश): बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित उद्यान महाविद्यालय, खूंटपानी (चाईबासा) के लिए यह गर्व का पल है. महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट और औद्योगिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल संस्थान, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. हाल ही में यहां के पांच छात्रों का प्रतिष्ठित संस्थानों में प्लेसमेंट हुआ है, तो वहीं दूसरी ओर 28 छात्रों का औद्योगिक प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया है. चार छात्रों का चयन ट्रेनी उद्यान पदाधिकारी के रूप में हुआ रांची में आयोजित ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के तहत बीएससी (उद्यान) विभाग के चार छात्र धनराज कुमार मिश्रा, सब्बा परवीन, हिमांशु…

