बिरौल में श्रमिक जागरूकता सह आवेदन सृजन कार्यक्रम आयोजित
दरभंगा, 19 सितंबर:-
श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के द्वारा आज उप श्रमायुक्त दरभंगा प्रमंडल राकेश रंजन की उपस्थिति में बिरौल प्रखंड कार्यालय के सभागार में जागरुकता सह आवेदन सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रम अधीक्षक दिनेश कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बिरौल मनीष कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गौडा़बौराम नवचन्द्र प्रकाश, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी किरतपुर नीतीश कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी घनश्यामपुर बमबम कुमार एवं बिरौल अनुमंडल के सभी प्रखंडों के डाटा इंट्री ऑपरेटर उपस्थित थे।

साथ ही कार्यक्रम में बिरौल अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों के श्रमिक एवं श्रमिक संघ के प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
उक्त कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन गौड़ाबैराम के माननीय विधायक सुजीत कुमार, उप श्रमायुक्त दरभंगा प्रमंडल, श्रम अधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी बिरौल तथा अंचलाधिकारी बिरौल के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।
श्रमिकों को 16 योजनाओं एवं निबंधन प्रक्रिया की जानकारी
उप श्रमायुक्त के द्वारा सभी लोगों को बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत निबंधन की प्रक्रिया, नवीकरण की प्रक्रिया तथा बोर्ड द्वारा संचालित सोलह योजनाओं के बारे में विस्तार से एवं अनुदान प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।

इसके साथ ही उप श्रमायुक्त के द्वारा बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना एवं बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना की विस्तार से जानकारी दी गई तथा उपस्थित सभी लोगों को विभागीय योजनाओं से संबंधित बुकलेट / पैम्फलेट भी दिया गया।
निर्माण श्रमिकों से जल्द निबंधन कराने का अनुरोध
माननीय विधायक गौड़ाबौराम के द्वारा सभी निर्माण श्रमिकों से जल्द से जल्द अपना निबंधन कराने हेतु अनुरोध किया गया ताकि वे बोर्ड द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
बाल श्रम के खिलाफ दिलाई गई शपथ
माननीय विधायक के द्वारा उपस्थित सभी लोगों से बच्चों से काम नहीं कराने का अनुरोध किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों के माता, पिता की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि उनके बच्चे स्कूल जाएं तथा 14 वर्ष की आयु तक अनिवार्य शिक्षा का अधिकार प्राप्त करें।

उन्होंने कहा कि हम सबकी यह सामूहिक जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे और सभी बच्चे स्कूल जाएं तथा कोई भी बच्चा बाल श्रमिक के रूप में काम नहीं करे। हर बच्चे को हम उसका बचपन जीने दें।
माननीय विधायक गौड़ाबौराम के द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों स्थानीय जन प्रतिनिधियों, श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों तथा श्रमिक माताएँ बहनों एवं श्रमिक भाई बंधुओं को बाल श्रम के विरुद्ध शपथ भी दिलवाया गया एवं सभी से शपथ पत्र भी भरवाया गया।
लाभुकों के बीच अनुदान एवं एफडी का वितरण
कार्यक्रम के अंत में श्रम अधीक्षक के द्वारा विभिन्न योजनाओं के लगभग 50 लाभुकों जिनमें सदानंद चौपाल को मृत्युहित अनुदान लाभ, इंदल चौपाल, हीरा चौपाल, रामु चौपाल, झमेली चौपाल, जुली देवी, घुरनी देवी, नाजनीन खातुन, रूकशाना खातुन, मरियम खातुन, लीला देवी, सहिदा खातुन, विभा देवी, मंजु देवी, निलम देवी, अमला देवी, भगवती देवी, सुनीता देवी, रूपा देवी, विदेशी चौपाल, पानो देवी, कुशेश्वर चौपाल, काला देवी, गायत्री देवी, संजुला देवी, रेखा कुमारी, नीतु देवी, रूणा देवी को साईकिल क्रय अनुदान लाभ, राधे चौपाल, रामदाना देवी, पुनम देवी, नीलम देवी, हरेराम चौपाल, मंजु देवी, सीता देवी एवं रामकली देवी को विवाह सहायता अनुदान योजना एवं हीरा देवी, मो0 नईम को नगद पुरस्कार अनुदान से संबंधित सांकेतिक चेक साथ ही तीन विमुक्त बाल श्रमिकों से को माननीय मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त 25,000/- रू0 की राशि का एफडी0 का भी वितरण माननीय विधायक गौड़ाबौराम के हाथों से कराया गया।
30 निर्माण श्रमिकों को साइकिल क्रय अनुदान
कुल 30 निबंधित निर्माण श्रमिको को श्रम अधीक्षक द्वारा साइकिल क्रय अनुदान योजना का अनुदान दिया गया, जिसके पश्चात आज सभी निर्माण श्रमिक अपनी नई साइकिल के साथ बिरौल प्रखंड परिसर में उपस्थित थे एवं सभी श्रमिकों में नई साइकिल प्राप्त होने की खुशी देखी गई।
📌 मुख्य बातें
- बिरौल प्रखंड कार्यालय सभागार में जागरुकता सह आवेदन सृजन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
- उप श्रमायुक्त दरभंगा प्रमंडल राकेश रंजन की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ।
- श्रमिकों को बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की 16 योजनाओं की जानकारी दी गई।
- निबंधन एवं नवीकरण की प्रक्रिया तथा विभिन्न अनुदान योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
- बाल श्रम के विरुद्ध उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई।
- विभिन्न योजनाओं के लगभग 50 लाभुकों के बीच अनुदान एवं सांकेतिक चेक का वितरण किया गया।
- तीन विमुक्त बाल श्रमिकों को मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त 25,000 रुपये की राशि की एफडी वितरित की गई।
- कुल 30 निबंधित निर्माण श्रमिकों को साइकिल क्रय अनुदान योजना का अनुदान दिया गया।
📰 संबंधित खबरें
ताजा खबरों और महत्वपूर्ण अपडेट के लिए हमारे WhatsApp Group से जुड़ें।






