दरभंगा में ख्वाजा गरीब नवाज ग्रुप ऑफ कॉलेज में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन
पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी समेत कई गणमान्य लोग हुए शामिल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!RxTv BHARAT | दरभंगा | 14 मार्च 2026
● अपोलो कॉलेज ऑफ नर्सिंग, एकमी गीदरगंज लहेरियासराय परिसर में कार्यक्रम
● पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी सहित कई गणमान्य लोग शामिल
● समाज के सभी वर्गों और समुदायों के रोजेदारों को किया गया आमंत्रित
● भाईचारे और आपसी सौहार्द का दिया गया संदेश
दरभंगा। ख्वाजा गरीब नवाज ग्रुप ऑफ कॉलेज की ओर से अपोलो कॉलेज ऑफ नर्सिंग, एकमी गीदरगंज लहेरियासराय परिसर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों और समुदायों के रोजेदारों को आमंत्रित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

यह दावत-ए-इफ्तार का आयोजन संस्थान के निदेशक डॉ. तकवीम अख्तर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रमुख अतिथियों में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री मो. अली अशरफ फातमी, दरभंगा ग्रामीण के पूर्व विधायक ललित यादव, लोजपा महासचिव शहनवाज अहमद कैफी, जदयू महासचिव कमरें आजम कमर, बिहार अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सफदर इमाम, डॉ. राम प्रवेश पासवान, खगड़िया से अफजल सुलेमान तथा डॉ. अरमान सहित हजारों लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री मो. अली अशरफ फातमी ने कहा कि डॉ. तकवीम अख्तर के द्वारा शानदार दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी पर्व-त्योहार हमें प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ रहने का संदेश देता है।
कार्यक्रम के आयोजक डॉ. तकवीम अख्तर ने कहा कि इस दावत-ए-इफ्तार में शामिल होने के लिए वे सभी मेहमानों का अपने और अपने संस्थान की ओर से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार समाज में भाईचारे और एकता की पहचान हैं और दावत-ए-इफ्तार में सभी लोग एक साथ बैठकर रोजा खोलते हैं, जिससे आपसी सौहार्द और मजबूत होता है।
इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य व्यक्ति और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और आपसी भाईचारे तथा सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।





