West Singhbhum News, चाईबासा (शचिंद्र कुमार दाश): चाईबासा में भारत सरकार के केंद्रीय रेशम बोर्ड के वैज्ञानिक डॉ. जयप्रकाश पांडेय ने पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त चंदन कुमार से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान चाईबासा क्षेत्र में तसर बीज क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण और विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में तसर आधारित आजीविका को मजबूत करने, स्थानीय किसानों की आय बढ़ाने और रेशम क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ. साथ ही तसर बीज उत्पादन, क्षेत्रीय समन्वय और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर भी चर्चा की गयी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रशासन के सहयोग से तसर उत्पादन को मिलेगी नई गति
डॉ. जयप्रकाश पांडेय ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन और संबंधित संस्थाओं के सहयोग से चाईबासा क्षेत्र में तसर बीज उत्पादन को नई गति मिलेगी. उन्होंने बताया कि भविष्य में प्रस्तावित सिल्क पार्क की स्थापना से किसानों, युवाओं और रेशम क्षेत्र से जुड़े लोगों को बहुत लाभ मिलेगा. बैठक में बुनियादी बीज उत्पादन एवं प्रशिक्षण केंद्र, खरसावां के वैज्ञानिक-बी प्रदीप गुलाबराव डुकरे, सहायक उद्योग निदेशक (रेशम) रविशंकर प्रसाद, क्षेत्रीय पीपीओ नितिश कुमार तथा प्रदीप महतो भी उपस्थित थे. गौरतलब है कि बिलासपुर स्थित बेसिक तसर रेशम कीट बीज संगठन (BTSSO) से जुड़े वैज्ञानिक डॉ. जयप्रकाश पांडेय इन दिनों कोल्हान क्षेत्र के दौरे पर हैं.
Also Read: Saraikela: विकास बानरा ने कांग्रेस पार्टी में की घर वापसी
Also Read: धनबाद जंक्शन पर ‘दलाली’ का खुला खेल! RPF के नाम पर जमकर वसूली, हर दिन लाखों की उगाही
The post कोल्हान में खुलेगा ‘सिल्क पार्क’! चाईबासा में तसर बीज क्षेत्र के विस्तार पर DC और केंद्रीय वैज्ञानिक के बीच बड़ी चर्चा appeared first on Prabhat Khabar.





