JSLPS वार्ता सफल: न छंटनी होगी, न वेतन रुकेगा, झारखंड कर्मचारी महासंघ की पैरवी लाई रंग

JSLPS वार्ता सफल: न छंटनी होगी, न वेतन रुकेगा, झारखंड कर्मचारी महासंघ की पैरवी लाई रंग

JSLPS Jharkhand, रांची : झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (CEO) से शिष्टाचार मुलाकात सह वार्ता की. यह बैठक JSLPS (पलाश) के राज्य कार्यालय में हुई, जो करीब आधे घंटे तक चली. वार्ता के दौरान संघ की ओर से विभाग को पूर्व में हुए समझौते की याद दिलाते हुए पत्रांक JSLPS/HRD/1763, दिनांक 29 नवंबर 2025 का समझौता पत्र सौंपा गया. उक्त पत्र के आलोक में कई अहम बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट हुई.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नई HR पॉलिसी से नौकरी पर नहीं पड़ेगा असर

बैठक में बताया गया कि 11 फरवरी 2026 को हुई JSLPS की गवर्निंग बॉडी (GB) बैठक में 3 प्रतिशत वेतन वृद्धि से संबंधित कार्यवाही दर्ज की जा चुकी है. इसके साथ ही नई HR पॉलिसी को लेकर यह स्पष्ट किया गया कि पद के अनुरूप शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किसी भी कर्मी को सेवा से हटाया नहीं जाएगा.

Also Read: महाशिवरात्रि 2026: देवघर में शिव बारात से पहले सड़क से सुरक्षा तक, प्रशासन का मिशन ‘ऑल क्लियर’

निचले कर्मियों की वेतन विसंगति दूर करने की कवायद

नई HR पॉलिसी के तहत वेतन वृद्धि को लेकर भी कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है. CEO ने स्पष्ट किया कि निचले स्तर के कर्मियों में व्याप्त वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए गठित विशेष टीम गहन अध्ययन और आवश्यक कार्य कर रही है, ताकि सभी स्तरों पर न्यायसंगत समाधान निकल सके.

समिति के फैसले के बाद मिलेगा अमल का रास्ता

संघ को यह भी अवगत कराया गया कि उपरोक्त तीनों बिंदुओं पर गठित समिति द्वारा निर्णायक फैसला आने के बाद, GB बैठक की कार्यवाही फाइल में हस्ताक्षर होते ही संबंधित बिंदुओं पर औपचारिक रूप से काम शुरू कर दिया जाएगा. बैठक के बाद महासंघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही कर्मचारियों के हित में ठोस निर्णय लिए जाएंगे और लंबित मांगों पर सकारात्मक पहल देखने को मिलेगी.

Also Read: स्टील सिटी में महामहिम का आगमन: चकाचक होगा जमशेदपुर का रास्ता, सुरक्षा के लिए प्रशासन ने कसी कमर

The post JSLPS वार्ता सफल: न छंटनी होगी, न वेतन रुकेगा, झारखंड कर्मचारी महासंघ की पैरवी लाई रंग appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!