🔴 LATEST NEWS
दरभंगा में 513 लीटर विदेशी शराब बरामद, कीमत छह लाख से अधिकदरभंगा में एसएसपी की अपराध गोष्ठी: लंबित कांडों और नशे के कारोबार पर सख्तीदरभंगा छठ पूजा 2026: खतरनाक घाटों पर गोताखोर और आपदा मित्र तैनातदरभंगा छठ पूजा 2026: घाटों पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और पुलिस तैनातीदरभंगा लूटकांड का खुलासा: 62 किलो चांदी बरामद, पांच गिरफ्तारदरभंगा हत्याकांड: आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामददरभंगा में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जलाई गई जागरूकता की लौ, निकाली गई रैलीदरभंगा में छठ घाटों की सुरक्षा पर डीडीसी सख्त, लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग आदेश जारी

🚨 बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों का तबादला वित्त-स्वास्थ्य समेत अहम विभागों में नई जिम्मेदारियां
RxTv Bharat Logo
BIG ADMINISTRATIVE UPDATE

Rxtv brand logo

🚨 बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों का तबादला

दरभंगा, कोसी, भागलपुर समेत कई प्रमंडलों और विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

📌 मुख्य बातें :

  • बिहार सरकार ने कई IAS अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग आदेश जारी किया
  • दरभंगा आयुक्त हिमांशु कुमार राय को कोसी प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार
  • के. सेंथिल कुमार बने श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के ACS
  • राजेश कुमार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया
  • विनोद सिंह गुंजियाल को शिक्षा एवं खेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार
  • भागलपुर, पूर्णिया, पटना समेत कई जिलों में प्रशासनिक बदलाव

RxTv BHARAT | पटना | 15 मई 2026

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार का आदेश जारी किया है। इस बदलाव के बाद कई महत्वपूर्ण विभागों और प्रमंडलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

🚨 बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों का तबादला वित्त-स्वास्थ्य समेत अहम विभागों में नई जिम्मेदारियां

🏛️ के. सेंथिल कुमार को मिली नई जिम्मेदारी

अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार को गन्ना उद्योग विभाग से स्थानांतरित करते हुए श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इसके साथ ही एच.आर. श्रीनिवास को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

📍 दरभंगा आयुक्त को कोसी प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार

दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय को अगले आदेश तक कोसी प्रमंडल, सहरसा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा को भागलपुर प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार को पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Rxtv brand logo

🛣️ कई विभागों में बदले गए सचिव

राजेश कुमार को कोसी प्रमंडल आयुक्त पद से हटाकर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वहीं पंकज कुमार पाल को पथ निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है।

अभय Kumar Singh को सूचना प्रावैधिकी विभाग का सचिव बनाया गया है जबकि दीपक आनंद को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

विनोद सिंह गुंजियाल को शिक्षा विभाग और खेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

⚡ मुख्यमंत्री सचिवालय में भी बदलाव

बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री सचिवालय में भी बदलाव करते हुए श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर और गुंजन सिंह को संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया है।

इसके अलावा शुभम कुमार को पटना जिला परिषद के उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।

📋 सरकार ने जारी किया आधिकारिक आदेश

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह सभी तबादले और अतिरिक्त प्रभार तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। सरकार ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को आदेश की प्रति भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

✍️ जॉर्नलिस्ट रोहित | बिहार ब्यूरो | RxTv BHARAT

📲 Whatsapp न्यूज़ ग्रुप जॉइन करे

👉 Join WhatsApp Group

शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News