दरभंगा: मंडल कारा एवं बाल सुधार गृह का निरीक्षण
जिला जज श्री शिव गोपाल मिश्र ने बंदियों और बच्चों को दी महत्वपूर्ण सीख
RxTv BHARAT | दरभंगा | 26 मार्च 2026Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!👉 मुख्य अधिकारी: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री शिव गोपाल मिश्र
👉 अन्य अधिकारी: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम, सचिव आरती कुमारी
👉 उद्देश्य: बंदियों और बच्चों का स्वास्थ्य, खान-पान और शिक्षा पर निरीक्षण
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री शिव गोपाल मिश्र, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम और सचिव आरती कुमारी ने मंडल कारा एवं बाल सुधार गृह का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला जज श्री मिश्र ने बंदियों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य, खान-पान आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जीवन लड़ाई और झगड़े के लिए नहीं बना है। गलतियां हो जाती हैं, लेकिन जब आप जेल से बाहर जाएँ तो सभ्य नागरिक बनने का प्रयास करें। कोई ऐसा काम न करें जिससे आपको फिर से जेल जाना पड़े। जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करें।
जिला जज ने नवयुवक बंदियों से कहा कि कोई भी काम बड़ा या छोटा नहीं होता। अच्छे कार्य को ईमानदारी से करें और अपने आप और माता-पिता को गौरवान्वित महसूस कराएँ। उन्होंने बंदियों को निःशुल्क विधिक सेवा के बारे में भी जानकारी दी।
बाल सुधार गृह का निरीक्षण कर आवासित बच्चों से मिलकर उन्हें अच्छी शिक्षा प्राप्त करने की सलाह दी गई। इस दौरान बच्चों के खान-पान की व्यवस्था और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। जिला जज ने अधिकारियों को उचित निर्देश दिए ताकि बच्चों का स्वस्थ और सुव्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित हो सके।





