डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक
लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश, पेंशन व जन-शिकायत पर विशेष जोर
RxTv BHARAT | दरभंगा | 30 मार्च 2026
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला पदाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी ने सीपीग्राम, ई-कम्प्लायंस डैशबोर्ड, मुख्यमंत्री जनता दरबार, राजस्व जन-शिकायत एवं लंबित ए.सी./डी.सी. विपत्र सहित अन्य मामलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
● पेंशनधारियों के लाइफ सर्टिफिकेट जांच में तेजी
● सीपीग्राम व RTPS आवेदनों की नियमित समीक्षा
● न्यायालय मामलों में समय पर SOP समर्पण का निर्देश
● सभी अधिकारियों को जवाबदेही तय करने के निर्देश
जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को वृद्धापेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण (लाइफ सर्टिफिकेट) की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर पेंशन का लाभ मिल सके।

सीडब्ल्यूजेसी से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि सभी संबंधित पदाधिकारी निर्धारित समयावधि के भीतर न्यायालय में एसओपी समर्पित करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही ए.सी. एवं डी.सी. विपत्रों को समय पर जमा करने और सीपीग्राम एवं आरटीपीएस से जुड़े लंबित आवेदनों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री राकेश कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।





