दरभंगा में 2 करोड़ की ज्वेलरी लूट का खुलासा, STF मुठभेड़ के बाद 6 आरोपी गिरफ्तार

दरभंगा में 2 करोड़ की ज्वेलरी लूट का खुलासा, STF मुठभेड़ के बाद 6 आरोपी गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरभंगा ज्वेलरी लूट कांड का खुलासा

STF मुठभेड़ के बाद 6 अपराधी गिरफ्तार, ज्वेलरी और हथियार बरामद

“दरभंगा प्रेम ज्वेलर्स लूट: 2 करोड़ के जेवर और 25 लाख नकद दिनदहाड़े गायब”
फ़ोटो : दरभंगा लूट हुई शो रूम घटनास्थल

RxTv BHARAT | दरभंगा | 05 अप्रैल 2026

➡️ 2 करोड़ की ज्वेलरी लूट का हुआ खुलासा
➡️ STF और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
➡️ मुठभेड़ के बाद 6 अपराधी गिरफ्तार
➡️ एक बदमाश गोली लगने से घायल
➡️ हथियार, मोबाइल और बाइक बरामद

बिहार के दरभंगा में 3 अप्रैल को हुए चर्चित ज्वेलरी लूट कांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। STF और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने बेगूसराय के मंसूरचक इलाके में मुठभेड़ के बाद छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरभंगा में 2 करोड़ की ज्वेलरी लूट का खुलासा, STF मुठभेड़ के बाद 6 आरोपी गिरफ्तार
Sample image

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी मंसूरचक इलाके में मौजूद हैं। जैसे ही पुलिस टीम वहां पहुंची, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया। इसके बाद सभी छह बदमाशों को दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, कट्टा, पांच कारतूस, चार मोबाइल फोन और तीन बाइक बरामद की गई हैं। साथ ही लूटी गई कुछ ज्वेलरी भी बरामद हुई है।

दरभंगा में 2 करोड़ की ज्वेलरी लूट का खुलासा, STF मुठभेड़ के बाद 6 आरोपी गिरफ्तार
Sample image

यह घटना 3 अप्रैल की दोपहर करीब 2:40 बजे की है, जब 5-6 अपराधी दरभंगा के प्रेम ज्वेलर्स में घुस गए। उन्होंने हथियार के बल पर दुकान मालिक, स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बना लिया और विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

लुटेरों ने करीब 700 ग्राम सोना, 20 से 25 किलो चांदी के आभूषण, ग्राहक से लाखों रुपये नकद और दुकान से भी बड़ी रकम लूट ली। जाते समय अपराधियों ने सभी के मोबाइल फोन छीन लिए और दुकान के गेट पर ताला लगाकर फरार हो गए।

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!