🔴 LATEST NEWS
दरभंगा में 513 लीटर विदेशी शराब बरामद, कीमत छह लाख से अधिकदरभंगा में एसएसपी की अपराध गोष्ठी: लंबित कांडों और नशे के कारोबार पर सख्तीदरभंगा छठ पूजा 2026: खतरनाक घाटों पर गोताखोर और आपदा मित्र तैनातदरभंगा छठ पूजा 2026: घाटों पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और पुलिस तैनातीदरभंगा लूटकांड का खुलासा: 62 किलो चांदी बरामद, पांच गिरफ्तारदरभंगा हत्याकांड: आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामददरभंगा में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जलाई गई जागरूकता की लौ, निकाली गई रैलीदरभंगा में छठ घाटों की सुरक्षा पर डीडीसी सख्त, लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

दरभंगा प्रमंडल: जलजमाव से त्रस्त विधवा महिला, कई शिकायतों के बाद भी नहीं मिली राहत

दरभंगा प्रमंडल: जलजमाव से त्रस्त विधवा महिला, कई शिकायतों के बाद भी नहीं मिली राहत

👉 दरभंगा में जलजमाव से त्रस्त विधवा महिला, घर छोड़ने को मजबूर

👉 महीनों से गंदे पानी का कहर, प्रशासन से लगाई समाधान की गुहार

RxTv BHARAT | मनीगाछी (दरभंगा), 10 अप्रैल 2026

दरभंगा जिले के मनीगाछी प्रखंड अंतर्गत वाजितपुर पंचायत के वार्ड संख्या-6 में जलजमाव की गंभीर समस्या सामने आई है। यहां रहने वाली विधवा महिला अम्बिका महथा का घर गंदे पानी से घिर गया है, जिससे उन्हें मजबूरन अपना घर छोड़कर किराए के मकान में रहना पड़ रहा है।

🔸 कई वार्डों का गंदा पानी घर में हो रहा जमा
🔸 जलजमाव के कारण घर रहने लायक नहीं
🔸 कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुआ समाधान
🔸 जर्जर मकान, कभी भी गिरने का खतरा

पीड़िता ने बताया कि उनके पति का चार वर्ष पूर्व निधन हो चुका है और वे पूरी तरह असहाय हैं। घर के पीछे से कई वार्डों का पानी बहकर उनके घर में जमा हो जाता है, जिससे स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है।

दरभंगा प्रमंडल: जलजमाव से त्रस्त विधवा महिला, कई शिकायतों के बाद भी नहीं मिली राहत

अम्बिका महथा ने बताया कि उन्होंने अंचलाधिकारी, मुखिया, उपमुखिया, सरपंच और वार्ड सदस्य सहित कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने 9 दिसंबर 2025 और 7 मार्च 2026 को जिलाधिकारी को भी आवेदन दिया था, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

लगातार जलजमाव के कारण उनका मकान जर्जर हो चुका है और कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई है, जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है।

पीड़िता ने दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जल्द समाधान कराने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News