👉 दरभंगा प्रमंडल में विकास योजनाओं की समीक्षा: आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
👉 भवन निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर, पंचायत सरकार भवन पर विशेष फोकस
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

RxTv BHARAT | दरभंगा, 10 अप्रैल 2026
दरभंगा प्रमंडल में भवन निर्माण विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमंडलीय सभागार में हुई इस बैठक में विभिन्न जिलों के अभियंताओं के साथ योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।
🔸 समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश
🔸 पंचायत सरकार भवन निर्माण पर विशेष जोर
🔸 अधिकारियों को दी गई सख्त चेतावनी
बैठक में दरभंगा प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों के अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालक अभियंताओं ने अपनी-अपनी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागीय योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

समीक्षा के दौरान आयुक्त ने विशेष रूप से पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्य की स्थिति पर फीडबैक लिया और स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य विभागीय मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं। साथ ही निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके अलावा आयुक्त के आवासीय कार्यालय में गार्ड के लिए आवासीय भवन निर्माण को लेकर भी कार्यपालक अभियंता को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में अन्य निर्माण योजनाओं की भी समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
इस बैठक में क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी सह क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य सहित प्रमंडल के तीनों जिलों के अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।





