🔴 LATEST NEWS
दरभंगा में 513 लीटर विदेशी शराब बरामद, कीमत छह लाख से अधिकदरभंगा में एसएसपी की अपराध गोष्ठी: लंबित कांडों और नशे के कारोबार पर सख्तीदरभंगा छठ पूजा 2026: खतरनाक घाटों पर गोताखोर और आपदा मित्र तैनातदरभंगा छठ पूजा 2026: घाटों पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और पुलिस तैनातीदरभंगा लूटकांड का खुलासा: 62 किलो चांदी बरामद, पांच गिरफ्तारदरभंगा हत्याकांड: आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामददरभंगा में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जलाई गई जागरूकता की लौ, निकाली गई रैलीदरभंगा में छठ घाटों की सुरक्षा पर डीडीसी सख्त, लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

जाले में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1368 लीटर से अधिक शराब बरामद

Screenshot_20260827_162935_Google
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
📅 27 अगस्त 2026   |   🏷️ जाले, दरभंगा   |   🚨 मद्यनिषेध

Rxtv brand logo

जाले में नकली शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, 1,368.920 लीटर स्पिरिट और अवैध विदेशी शराब बरामद

झाड़ी में छुपाकर रखे थे स्पिरिट के ड्रम और खाली बोतलें, मुख्य अभियुक्त जितेंद्र पासवान के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज

दरभंगा, 27 अगस्त 2026। जिले में अवैध शराब के खिलाफ मद्यनिषेध विभाग का अभियान लगातार जारी है। जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार अवैध शराब के परिवहन, भंडारण और सेवन के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जाले थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध टीम ने छापामारी कर बड़ी मात्रा में स्पिरिट और अवैध विदेशी शराब बरामद की है।

जाले में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1368 लीटर से अधिक शराब बरामद

सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध श्री प्रदीप कुमार के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर मद्यनिषेध टीम, दरभंगा ने जाले थाना क्षेत्र के मस्सा गांव में छापामारी की। कार्रवाई के दौरान झाड़ी में छुपाकर रखे गए पांच बड़े ड्रमों से करीब 920 लीटर स्पिरिट बरामद की गई।

छापामारी के दौरान 375 एमएल की 105 खाली बोतलें भी मिलीं। इसके अलावा 180 एमएल की पेट बोतलों में कुल 448.920 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।

जाले में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1368 लीटर से अधिक शराब बरामद

मद्यनिषेध विभाग के अनुसार पूरी कार्रवाई में कुल 1,368.920 लीटर स्पिरिट एवं अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई गई है।

मामले में मुख्य अभियुक्त जितेंद्र पासवान के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है। विभाग के अनुसार नकली शराब के इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य सहयोगियों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए आवश्यक जांच की जा रही है।

जिला प्रशासन और मद्यनिषेध विभाग की ओर से अवैध शराब के परिवहन, भंडारण और सेवन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की बात कही है।

📌 मुख्य बातें

  • जाले थाना क्षेत्र के मस्सा गांव में मद्यनिषेध टीम की छापामारी।
  • पांच बड़े ड्रमों से करीब 920 लीटर स्पिरिट बरामद।
  • 448.920 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद।
  • 375 एमएल की 105 खाली बोतलें मिलीं।
  • कुल 1,368.920 लीटर स्पिरिट एवं अवैध विदेशी शराब बरामद।
  • बरामद सामग्री की अनुमानित बाजार कीमत करीब 14 लाख रुपये।
  • मुख्य अभियुक्त जितेंद्र पासवान के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज।

📰 संबंधित खबरें

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group
जॉर्नलिस्ट रोहित | ब्यूरो, दरभंगा
सूचना, सुझाव एवं विज्ञापन के लिए संपर्क:
📞 9472867520
© 2026 RxTv BHARAT — All Rights Reserved
शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News