RxTv BHARAT
केवल सच की बात
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिजली / विकास
दिनांक: 14 जून 2026 | स्थान: दरभंगा
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ, दरभंगा के हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, तारडीह में नए पावर सब स्टेशन का उद्घाटन

📌 मुख्य बातें
- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ।
- दरभंगा के 7902 घरों में प्रथम चरण में सोलर पैनल लगाए जाएंगे।
- तारडीह प्रखंड में नए पावर सब स्टेशन का उद्घाटन।
- मिथिला विद्युत आपूर्ति क्षेत्र में नॉर्थ बिहार का पहला ट्रेनिंग सेंटर शुरू।
दरभंगा, 14 जून 2026। नई सरकार के 60 दिन पूर्ण होने के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 1512 करोड़ रुपये की लागत से 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना कार्य का शुभारंभ किया गया।

इसी क्रम में समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड में महिया विद्युत शक्ति उपकेंद्र (2/10 MVA) का उद्घाटन भी किया गया।
नॉर्थ बिहार का पहला विद्युत प्रशिक्षण केंद्र
कार्यक्रम में बताया गया कि मिथिला विद्युत आपूर्ति क्षेत्र, दरभंगा में नॉर्थ बिहार का पहला BPTI ट्रेनिंग सेंटर बनाया गया है। यहां विद्युत विभाग के अभियंताओं एवं कर्मचारियों को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
7902 परिवारों को मिलेगा मुफ्त सोलर पैनल
जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने बताया कि योजना के प्रथम चरण में जिले के 18 प्रखंडों के 7902 आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के घरों की छतों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इससे बिजली खर्च में कमी आएगी तथा स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

🌞 योजना का उद्देश्य
आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को स्वच्छ, सस्ती, नियमित और सतत ऊर्जा उपलब्ध कराना तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना।
कार्यक्रम में सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी, जिलाधिकारी कौशल कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, अधीक्षण अभियंता अजय कुमार, कार्यपालक अभियंता विकास कुमार सहित विद्युत विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
📢 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
दरभंगा और बिहार की ताजा खबरों के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें।
📰 संबंधित खबरें
- दरभंगा में 702 लीटर से अधिक जब्त शराब का विनष्टीकरण
- प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 20 सूत्री समिति की बैठक
- केवटी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
- मेडिकल 30 ने नए शैक्षणिक बैचों की घोषणा की
(RxtvNews / RxTv Bharat | Reg. No. BR100048098)
के Owner द्वारा अधिकृत है। संपादक, ब्यूरो चीफ, स्ट्रिंगर, रिपोर्टर 📞 Mobile: 9472867520 | 🌐 Website: www.rxtvbharat.com दुरुपयोग की स्थिति में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।





