RxTv BHARAT
दरभंगा | पुलिस विभाग | बड़ी कार्रवाई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दरभंगा / पुलिस / अनुशासनात्मक कार्रवाई
दरभंगा में SC/ST थाना के पुलिस अधिकारी निलंबित,
ऑडियो वायरल होने के बाद SSP का बड़ा एक्शन
फोन पे के जरिए पैसे के लेन-देन की बातचीत सामने आने के बाद पुलिस विभाग में मचा हड़कंप।

🔥 मुख्य बातें
- SC/ST थाना में पदस्थापित पु०अ०नि० कृष्णदेव मरान्डी निलंबित
- सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो क्लिप के बाद कार्रवाई
- फोन पे के जरिए पैसे के लेन-देन की बातचीत का आरोप
- SSP दरभंगा ने तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड
- मुख्यालय पुलिस केन्द्र, दरभंगा निर्धारित किया गया
दरभंगा: दरभंगा जिला के SC/ST थाना में पदस्थापित पु०अ०नि० कृष्णदेव मरान्डी को वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो क्लिप के बाद की गई है, जिसमें कथित रूप से SC/ST थाना कांड संख्या-94/25 के वादी छेदी पासवान से फोन पे के जरिए पैसे के लेन-देन की बातचीत सुनाई दे रही है।
SC/ST थानाध्यक्ष द्वारा समर्पित प्रतिवेदन में कहा गया है कि वायरल ऑडियो क्लिप में बातचीत के दौरान पु०अ०नि० कृष्णदेव मरान्डी की आवाज स्पष्ट रूप से सुनाई दे रही है।
SSP ने लिया तत्काल एक्शन
मामले को गंभीरता से लेते हुए SC/ST थानाध्यक्ष ने अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए प्रतिवेदन वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा को भेजा।
इसके बाद SSP दरभंगा ने तत्काल प्रभाव से कृष्णदेव मरान्डी को सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया।
साथ ही उनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र, दरभंगा निर्धारित किया गया है।
⚠️ विभागीय जांच जारी:
पुलिस विभाग की ओर से मामले की आगे की जांच और अनुशासनिक प्रक्रिया जारी रहने की जानकारी दी गई है।
📲 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
दरभंगा और बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें।
📤 WhatsApp पर शेयर करें
अगर यह खबर महत्वपूर्ण लगी तो इसे अपने दोस्तों और ग्रुप में जरूर शेयर करें।
📌 संबंधित खबरें
- 🔗 केवटी BDO पर EOU की बड़ी छापेमारी
- 🔗 दरभंगा में बकरीद को लेकर हाई अलर्ट
- 🔗 SSP ने थाना निरीक्षण में दिए सख्त निर्देश
- 🔗 बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई
- 🔗 प्रशासनिक स्तर पर बढ़ी निगरानी और सख्ती
(RxtvNews / RxTv Bharat | Reg. No. BR100048098)
के Owner द्वारा अधिकृत है। संपादक, ब्यूरो चीफ, स्ट्रिंगर, रिपोर्टर 📞 Mobile: 9472867520 | 🌐 Website: www.rxtvbharat.com दुरुपयोग की स्थिति में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।





